फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   vishwa hindu parishad leader speak against samajbadi party

मुस्लिम तुष्टिकरण का परिणाम है कैराना: हरिशंकर

Mon, 20 Jun 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 20 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
vishwa hindu parishad leader speak against samajbadi party
विश्व‌ हिंदू परिषद नेता हरिशंकर
शिक्षा, व्यवसाय और सुरक्षा के अभाव के चलते कैराना से हिंदुओं का पलायन होता गया और सरकारों ने इसकी अवहेलना की। अब जब यह बात सबके सामने आ रही है तो प्रदेश सरकार गलत तथ्यों के आधार पर बयानबाजी कर अपने बचाव का रास्ता खोज रही है। 
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री हरिशंकर ने केशवधाम में इन शब्दों के साथ रविवार को कैराना मुद्दे पर समाजवादी पार्टी की प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि वास्तव में कैराना मुस्लिम तुष्टिकरण का परिणाम है। यहां हिंदुओं की आबादी मुस्लिमों के मुकाबले बहुत कम है। जिसका फायदा मुस्लिमों ने उठाया।
विज्ञापन


मुस्लिमों के आए दिन के उत्पीड़न और शोषण के चलते हिंदू परिवार कैराना से पलायन करते गए। कभी भी सरकारों ने हिंदुओं के पलायन को रोकने के लिए गंभीरता नहीं दिखाई। आज उसी का परिणाम है कि कैराना में बचे हुए कुछ हिंदू परिवार भी अपने मकान, संपत्ति को बेचकर पलायन करने के लिए मजबूर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विहिप कैराना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदुओं के पलायन की वजह जानने के लिए सर्वे करा रही है। साथ ही वहां के लोगों को सुरक्षा देने, हौसला बढ़ाने के लिए भी प्रयासरत है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में मठ, मंदिरों पर हो रहे अवैध कब्जों के संबंध में विहिप गंभीर है।

इसी को ध्यान में रखते हुए अब अखिल भारतीय मंदिर प्रबंध परिषद का गठन किया है। जिसका कार्य सभी संप्रदायों के मंदिरों का संरक्षण, संवर्धन करने के साथ हिंदू समाज को आत्मनिर्भर, संगठित बनाना है। हरिशंकर ने कहा कि सरकारों ने जिन हिंदू मंदिरों का अधिग्रहण कर लिया है, उन मंदिरों को वापस लेने के साथ अब आगे विहिप किसी भी मंदिर का अधिग्रहण नहीं होने देगी।
इस अवसर पर विहिप के क्षेत्रीय धर्माचार्य संपर्क प्रमुख देवेंद्र सिंह राठौर, पावत सिंह राठौर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed