{"_id":"5e3adcb38ebc3ee5de2bf37b","slug":"viscera-safe-mathura-news-agr428021453","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की मौत का कारण साफ नहीं, विसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी की मौत का कारण साफ नहीं, विसरा सुरक्षित
विज्ञापन
मथुरा। चांदी गलाई में काम आने वाली घरिया बेचने वाले व्यापारी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। वीडियोग्राफी के मध्य डॉक्टरों के पैनल से हुए पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित रखा गया है। बुधवार को गोविंदनगर के सेक्टर जी-वन में गोदाम में व्यापारी मृत मिला था। पुलिस सुरक्षा में व्यापारी का अंतिम संस्कार किया गया।
शहर के मंडी रामदास की गली चौबदारन निवासी नत्थोमल वर्मा (51) पुत्र स्व. डोरीलाल वर्मा चार फरवरी की सुबह सात बजे दूध लेने निकला तो फिर घर नहीं लौटा। पत्नी आशादेवी को चिंता हुई तो बेटे आयुष को पिता को तलाशने के लिए कहा। देरशाम छह बजे गोविंदनगर के सेक्टर जी-वन पर गोदाम पर पहुंचा तो देखा पिता फर्श पर मृत पड़ा हुआ था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पूरी जानकारी जुटाई। सीओ सिटी राकेश कुमार ने बताया कि व्यापारी के शव का वीडियोग्राफी के मध्य दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें मौत का कारण साफ नहीं होने के चलते विसरा सुरक्षित किया गया है। पुलिस सुरक्षा में मोक्षधाम पर व्यापारी का अंतिम संस्कार किया गया है। फिलहाल पुलिस की टीमें जांच में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज खंगाले, नहीं लगा खास हाथ
व्यापारी की हत्या के खुलासे को जुटी सर्विलांस, स्वाट और गोविंदनगर पुलिस ने गोदाम के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। हालांकि पुलिस की टीमों को कुछ खास हाथ नहीं लग सका। इसके अलावा पुलिस की टीमों ने गोदाम और घर के आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ खास हाथ नहीं लगा है, फिर भी आसपास के लोगों ने जानकारी जुटाई जा रही है।