फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   virendra will return from uae

सऊदी अरब में बंधक बने वीरेंद्र की होगी वापसी

Fri, 16 Sep 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 16 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
virendra will return from uae
सुषमा स्वराज - फोटो : ANI
सऊदी अरब में बंधक बनाए गए गांव भैंसा (थाना रिफाइनरी) के वीरेंद्र सिंह की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के प्रयासों से सकुशल स्वदेश वापसी हो रही है। 19 सितंबर को वीरेंद्र दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर उतरेंगे। सकुशल वापसी पर परिवारीजनों में खुशी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गांव भैंसा निवासी वीरेंद्र सिंह (32) को उसके मित्र अशोक ने सऊदी अरब में एक दलाल के माध्यम से भिजवाया दिया था। अप्रैल में गए वीरेंद्र को सऊदी अरब में उसे बंधक बना लिया गया था, उसका पासपोर्ट और बीजा भी छीन लिया गया था। परिवारीजनों से फोन पर हुई बातचीत के बाद यह खुलासा हुआ था।
विज्ञापन


भाई फत्तेह सिंह ने एसएसपी बबलू कुमार से मुलाकात घटना से अवगत कराया। इसके बाद ही भाई ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से दो बार मुलाकात करके भाई की सकुशल वापसी की गुहार लगाई थी। फत्तेह सिंह ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के प्रयास सफल हुए। 18 सितंबर को सऊदी अरब से वीरेंद्र सिंह फ्लाइट से चलेगा और 19 सितंबर को सुबह 6:40 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उतरेगा। उसे लेने के लिए परिवार के सदस्य दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह माह बाद देखेगा बेटी का मुंह
वीरेंद्र सिंह अप्रैल में सऊदी अरब गया तो आजतक नहीं लौटा। उसके पीछे पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया। इस बच्ची को वीरेंद्र ने अभी तक देखा भी नहीं था। 19 सितंबर को वीरेंद्र अपनी बच्ची का मुंह देख सकेगा। यह बच्ची तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed