{"_id":"6b01f44a60c69e000c07c89f","slug":"villages-left-behind-in-75-km-road-improvement-project-mathura-news-c-369-1-mt11023-156245-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 75 किमी सड़क सुधार में पिछड़े गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 75 किमी सड़क सुधार में पिछड़े गांव
विज्ञापन
- 10 अक्तूबर से शुरू काम में अब तक 5 किमी निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। गांवों की गलियां पक्की करने का काम रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। इसकी धीमी प्रगति पर डीपीआरओ ने सभी पंचायतों से खराब सड़कों की सूची और निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट तलब की है। 23 नवंबर को सीडीओ और डीपीआरओ कार्य की समीक्षा करेंगे।
जिले की 495 ग्राम पंचायतों में 15वें वित्त आयोग के अनटाइड फंड और राज्य वित्त की शेष धनराशि से 75 किलोमीटर सड़कों के सुधार का लक्ष्य तय किया गया है। पहले चरण के डेढ़ माह में अब तक सिर्फ 5 किमी गलियों का निर्माण हो सका है। प्रथम चरण में ग्राम पंचायतों की 317 आंतरिक गलियों और खड़ंजों का 42 किमी पक्का निर्माण किया जाना है। यह काम 10 अक्तूबर से शुरू हुआ था। 31 दिसंबर तक इसे पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।
इसकी धीमी गति पर रिपोर्ट मांगी गई है। सोमवार को सीडीओ डाॅ. पूजा गुप्ता बीडीओ और डीपीआरओ पंचायत सचिवों से कार्यों की प्रगति रिपोर्ट लेंगे। प्रथम चरण का काम पूरा होने के बाद दूसरे चरण में शेष 274 ग्राम पंचायतों की 33 किलोमीटर आंतरिक गलियों और खड़ंजों का पक्का निर्माण कराया जाएगा। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि कार्य की धीमी गति पर सीडीओ द्वारा 23 नवंबर को सभी बीडीओ और सचिवों से कार्य की समीक्षा की जाएगी।