फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Villages became islands, people camped on roofs

Mathura News: गांव टापू बने, लोगों ने छतों पर जमाया डेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Villages became islands, people camped on roofs
गांव अड्डा छिनपारई में जरुरत का सामान स्टीमर से लेकर जाते ग्रामीण।
नौहझील (मथुरा)। यमुना के जलस्तर में सोमवार को मामूली गिरावट देखने को मिली। हालांकि बाढ़ प्रभावित लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। क्षेत्र के गांव गांव अड्डा छिनपारई, छिनपारई, बसाऊ, दौलतपुर, अड्डा मल्हान, अड्डा मीणा, फिरोजपुर, मांगरखोर, अड्डा जाटव पानी से घिरे हुए हैं। यहां टापू जैसे हालात बने हुए हैं। ग्रामीण नाव व स्टीमर के सहारे आवागमन कर रहे हैं। इन गांवों के लगभग 200 मकानों में पानी भर जाने से लोग छतों पर डेरा जमाए हुए हैं।
विज्ञापन

बसाऊ गांव के 14 परिवार दौलतपुर प्राथमिक विद्यालय व अड्डा मल्हान के 12 परिवार अड्डा मल्हान प्राथमिक विद्यालय में बने बाढ़ राहत शिविरों में शिफ्ट किए गए हैं। वहीं बाढ़ पीड़ित लगभग 174 परिवार शिविरों में आने को तैयार नहीं हैं। वह मकानों की छतों या रिश्तेदारियों में चले गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पानी पूरी तरह से कम नहीं होता, तब तक उन्हें नावों पर निर्भर रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

वहीं विधायक राजेश चौधरी, एसडीएम रितु सिरोही, तहसीलदार बृजेश कुमार, नायब तहसीलदार राकेश उपाध्याय गांव-गांव बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन व पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था में जुटे हुए हैं। सीएचसी प्रभारी डाॅ. हेमराज सिंह के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 जगह शिविर लगाकर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। कुछ ग्रामीणों ने राहत सामग्री न मिलने का आराेप लगाया। एसडीएम रितु सिरोही ने बताया कि सोमवार को यमुना के जलस्तर में गिरावट आई है। अपात्र लोग राहत सामग्री नहीं मिलने का आरोप लगा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed