फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Villagers will also have access to state-of-the-art labs.

Mathura News: ग्रामीणों को भी मिलेगी अत्याधुनिक लैब की सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Villagers will also have access to state-of-the-art labs.
मथुरा। जिला अस्पताल में बनी इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री (आईपीएचएल) की तर्ज पर जिले की 5 सीएचसी की लैब अत्याधुनिक मशीनों से लेस होने वाली हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए कागजी कार्रवाई पूर्ण कर सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल की लैब को सरकार ने पिछले साल इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री (आईपीएचएल) बना दिया। इसके बाद लैब में 150 से अधिक जांच शुरू हो गईं। लैब के निर्माण में 60 लाख रुपये के करीब खर्चा आया। इसके बाद माइक्रोबायोलॉजी, वायरोलॉजी, बैक्टीरियोलॉजी, प्रोटिस्टोलॉजी, माइक्रोलॉजी, इम्यूनोलॉजी और पैरासिटोलॉजी की जांच शुरु हो गई। वर्तमान में जिला अस्पताल में रोजाना 250 के करीब मरीजों की विभिन्न जांचें होती हैं।
विज्ञापन

जांच के बाद मरीजों का उपचार करने में चिकित्सकों को सहूलयत हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार अब ग्रामीण क्षेत्रों में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की लैबों को भी आईपीएचएल बनाने जा रहा है। जल्द ही इस दिशा में कार्य शुरू हो जाएगा। सीएमओ डॉ. राधावल्लभ ने बताया कि छाता, गोवर्धन, मांट समेत जिले के 5 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस लैब तैयार होगी। इसके लिए कागजी कार्रवाई पूर्ण कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। जल्द ही इन लैबों में कार्य शुरू हो जाएगा। लैब के अत्याधुनिक मशीनों से लेस होने के बाद ग्रामीणों को जांच कराने के लिए शहर आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वह अपने गांव में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही जांच कराकर उपचार करा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed