{"_id":"67425642a81f8c675d0810b4","slug":"villagers-gathered-to-see-the-brides-departure-by-helicopter-mathura-news-c-29-1-mtr1013-320281-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई को देखने के लिए उमड़े ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई को देखने के लिए उमड़े ग्रामीण
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर में सवार होती दुल्हन
मांट। क्षेत्र के गांव पानीगांव से दुल्हन को विदा कराने के लिए एक दूल्हा पहली बार हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंचा। पानीगांव निवासी स्व. हरवीर सिंह की बेटी करिश्मा नर्सिंग की छात्रा है।
शुक्रवार को वृंदावन-पानीगांव मार्ग स्थित प्रेम गार्डन में उसकी शादी मथुरा के जुगसना स्थित नगला भरऊ निवासी संतोष कुमार चाहर के पुत्र राजीव कुमार चाहर के साथ हुई। राजीव कुमार अग्निशमन विभाग में कार्यरत है। सुबह दुल्हन के जोड़े में सजी करिश्मा की हेलीकॉप्टर से विदाई देखने के लिए आस-पास के क्षेत्रों से लोगों की भीड़ पानीगांव स्थित जीएस इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर बने हेलीपेड के पास जमा हो गई।
सुबह-सुबह पानीगांव की बेटी की विदाई हेलीकॉप्टर से देखने और नवदंपती को आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि ऐसा पहली बार हुआ है जब क्षेत्र की किसी लड़की की विदाई हेलीकॉप्टर से हुई है। शादी की जिम्मेदारी लड़की के ताऊ गुड्डू चौधरी व मामा ने निभाई।