फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Villagers demonstrated in Tehsil on illegal recovery by Lekhpal in Mathura

Mathura News: ग्रामीणों ने लेखपाल के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- घर गिराने का भय दिखाकर मांग रहा 10-10 हजार

Thu, 25 May 2023 12:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 May 2023 12:05 PM IST
सार

मथुरा में ग्रामीणों ने लेखपाल के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन किया। कहा कि घर गिराने का भय दिखाकर लेखपाल 10-10 हजार रुपये की वसूली कर रहा है। 
 

विज्ञापन
Villagers demonstrated in Tehsil on illegal recovery by Lekhpal in Mathura
Mathura News: ग्रामीणों ने लेखपाल के खिलाफ खोला मोर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में ग्रामीणों ने तहसील पर लेखपाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कहा कि लेखपाल ग्रामीणों से अवैध वसूली करता है। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा और लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने जांच करके कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन

 
मामला महावन तहसील क्षेत्र की जुगसना ग्राम पंचायत के नगला मोहन गांव का है। ग्रामीणों ने गांव में तैनात लेखपाल के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन किया। कहा कि 1988 में गांव के प्रधान बृजमोहन शर्मा ने ग्रामीणों को प्लॉटों का आवंटन किया था। अधिकतर ग्रामीणों ने पक्के मकान का निमार्ण भी करा लिया। कुछ ग्रामीण मजदूरी करके निमार्ण करा रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- सुसाइड नोट लिख क्लर्क ने खा लिया जहरः 'अधिकारी हर फाइल पर मांगते दो हजार रुपये, कर्मियों का करते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई का भय दिखाकर लेखपाल कर रहा वसूली

बताया कि इस पर लेखपाल डालचंद ग्रामीणों को धमकाता है। उनसे अवैध वसूली कर रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण नेम सिंह ने बताया कि जिन लोगों के पक्के मकान बने हुए हैं, उनसे लेखपाल दस हजार रुपये वसूल रहा है। इसके अलावा जिन लोगों के खाली प्लॉट पड़े हुए हैं, उनसे दो हजार रुपये की जबरन वसूली कर रहा है। 


यह भी पढ़ेंः- Agra News: दो हजार के नकली नोटों के साथ पकड़ा गया कारोबारी, बैंक में जमा करने पहुंचा था 2.85

जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई

बताया कि यदि कोई ग्रामीण पैसा नहीं देने की बात करता है तो लेखपाल उसे मकान तुड़वाने एवं मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देता है।इससे आजिज आकर ग्रामीण एकत्र हुए और एसडीएम कार्यालय तहसील पहुंच गए। उन्होंने एसडीएम नीलम श्रीवास्तव से मदद की गुहार लगाई है। एसडीएम ने बताया कि ग्रामीणों ने लेखपाल की शिकायत की है। जांच तहसीलदार को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed