फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Villagers are distressed by the closure of their bank accounts and are seeking justice from the authorities

Mathura News: बैंकखाते बंद होने से परेशान हो रहे ग्रामीण, अधिकारियों से न्याय की गुहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Villagers are distressed by the closure of their bank accounts and are seeking justice from the authorities
मथुरा। भरतपुर रोड स्थित नगला मेवाती के ग्रामीणों के खाते में कई राज्यों से आई साइबर ठगी की रकम के बाद वह परेशान हैं। कार्रवाई के डर से पुलिस अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं। सोमवार को एकजुट होकर ग्रामीण एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से समस्या समाधान की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण दिलशाद खान गुजरात में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। वह छुट्टी पर घर आए थे। इसी बीच उनका वेतन बैंक खाते में आया। उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से खाते से पैसा निकालने का प्रयास किया, लेकिन प्रयास विफल हो गया। उनकी यूपीआईडी बैंक अधिकारियों ने बंद कर दी और खाता फ्रीज कर दिया। उन्होंने कृष्णापुरी स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा के अधिकारियों से संपर्क किया तो पता चला कि उनके खाते में विभिन्न राज्यों से साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है।
विज्ञापन

इसी तरह अन्य ग्रामीणों ने अपना खाता चेक किया तो पता चला कि उनका खाता भी फ्रीज किया गया है। हालांकि पुलिस ने अब तक की जांच में करीब आठ बैंक खातों को संदिग्ध मानते हुए 75 लाख रुपये की जानकारी जुटाई है। बाकी खातों की जांच जारी है, लेकिन बैंक खाते बंद होने से ग्रामीण परेशान हैं। दिलशाद के भाई परवेज ने बताया कि वह ग्रामीणों के साथ सोमवार को पुलिस अधिकारियों से मिले और न्याय की मांग की है। इस पर सीओ सिटी का कार्य देख रहे अनिल कपरवान ने उन्हें समस्या समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed