{"_id":"6826f457127b82f4200ac194","slug":"village-of-mathura-was-surrounded-by-flames-of-fire-stampede-broke-out-five-hours-to-extinguish-fire-2025-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आग ने घेरा मथुरा का ये गांव...मच गई भगदड़, पांच घंटे लगे, तब लपटें हो सकी शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आग ने घेरा मथुरा का ये गांव...मच गई भगदड़, पांच घंटे लगे, तब लपटें हो सकी शांत
Fri, 16 May 2025 01:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 16 May 2025 01:46 PM IST
सार
शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रान्हेरा में बुर्जी और बिटोरों में आग लग गई। आग तेजी से गांव की ओर बढ़ने लगी, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची दमकलों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
मथुरा आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रान्हेरा में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। आग से गांव के चोरों ओर लगे बुर्जी और बिटौरे जलने लगे। लपटें उठती देख ग्रामीणों के पसीने छूट गए। गांव के लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रान्हेरा के आसपास बुर्जी और बिटोरे लगे हुए हैं। बताया गया है कि शुक्रवार सुबह इनमें आग लग गई। ग्रामीण जब तक इसे बुझा पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग तेजी से गांव की ओर बढ़ने लगी, जिससे ग्रामीमों के हाथ पांव फूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। एक गाड़ी इस आग पर काबू पाने के लिए कम पड़ गई। इसके बाद दूसरी दमकल बुलाई गई। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं हो सकी है।