फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   14 villages will become part of Mathura Vrindavan Development Authority

Mathura: गोकुल, महावन और बलदेव समेत 14 गांव बनेंगे विकास प्राधिकरण का हिस्सा, जल्द शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव

Sat, 19 Nov 2022 04:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Nov 2022 04:31 PM IST
सार

विकास प्राधिकरण ने मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान गोकुल, महावन और बलदेव सहित 14 गांवों को प्राधिकरण में शामिल करने पर मुहर लगा दी।
 

विज्ञापन
14 villages will become part of Mathura Vrindavan Development Authority
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने तीर्थ स्थल गोकुल, महावन, बलदेव नगर पंचायत और इनके आसपास के 14 गांव जल्द विकास प्राधिकरण का हिस्सा बनेंगे। इन क्षेत्रों को शामिल करने का प्रस्ताव तैयार हो चुका है। इसे शासन को जल्द भेजा जाएगा। पिछले दिनों आगरा में मंडलायुक्त अमित गुप्ता की अध्यक्षता में हुई विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में इन प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की थी। अब शासन स्तर पर इसे क्रियान्वित किया जाना है।
विज्ञापन


मथुरा जनपद में एक तरफ दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे से जुडे़ क्षेत्र है जो मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण अंतर्गत आते हैं जबकि दूसरी ओर यमुना एक्सप्रेसवे से जुडे़ क्षेत्र यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधीन हैं। इन क्षेत्रों में विकास भी संबंधित प्राधिकरणों के अधीन हैं। इसमें यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से जुडे़ क्षेत्र विकास की दृष्टि से पिछड़ रहे हैं। जिसमें तीर्थ स्थल गोकुल, महावन और बलदेव शामिल हैं। 
विज्ञापन

दो सितंबर को सीएम योगी ने दिया था आदेश 

इस स्थिति को देखते हुए दो सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन क्षेत्रों को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण में शामिल करने का आदेश दिया था। इस पर अमल करते हुए विकास प्राधिकरण ने मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान गोकुल, महावन और बलदेव सहित 14 गांवों को प्राधिकरण में शामिल करने पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण बोर्ड के इस प्रस्ताव को अब अमल के लिए शासन को प्रस्तावित किया जा रहा है। शासन को निर्धारित प्रक्रिया के तहत उक्त नगर पंचायत और गांवों को विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अनुसूचित किया जाएगा, जबकि यमुना एक्सप्रेस औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र से बाहर भी कराया जाएगा। मथुरा-वृंदावन प्राधिकरण सचिव राजेश कुमार ने बताया कि बोर्ड प्रस्ताव को शासन को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है।

ये है विस्तारित क्षेत्र

गोकुल, महावन, बलदेव नगर पंचायत के साथ रावल बांगर, रावल खादर, मुबारिकपुर बांगर, मुबारिकपुर खादर, गोकुल बांगर, गोकुल खादर, महावन खादर, महावन बांगर, हथौड़ा, अमीरपुर, नरहौली, जुन्नारदार, रीढ़ा, छिवराऊ, छौली शामिल हैं।

पहले भी प्राधिकरण ने रखा था प्रस्ताव

14 जून 2019 को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग लखनऊ और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण(यीडा) के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में यीडा के अधिकारियों ने अवगत कराया था कि तीनों नगर पंचायत को अनधिसूचित करने में कोई आपत्ति नहीं है लेकिन 14 गांवों को अनधिसूचित करने में कठिनाई होगी। तब गांव यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मास्टर प्लान 2031 में भी अधिसूचित हैं। इस पर मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने तीनों नगर पंचायतों को क्षेत्र में शामिल करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed