फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   View of mini Ayodhya will be seen in Kosikalan

Mathura News: कोसीकलां में दिखेगा मिनी अयोध्या का नजारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
View of mini Ayodhya will be seen in Kosikalan
कोसीकलां। नगर में 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के मद्देनजर तैयारिया जोरों पर हैं। प्रदेश के गन्ना विकास एवं मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने बुधवार को तैयारियों का जायजा लेने के बाद कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन कोसी में मिनी अयोध्या का नजारा दिखाई देगा। इस दिन निकाली जाने वाली शोभायात्रा में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने के साथ आकर्षक झांकियां श्रीराम की जीवनलीला को साकार करेंगी। ढोल-नगाड़े, बैंड बाजे आकर्षण का केंद्र रहेंगे। भजन संध्या व दीपदान का आयोजन होगा। शोभायात्रा में 2100 महिलाएं कलश लेकर चलेंगी। शोभायात्रा में 25 से 30 झांकियां, 5 बैंड, 5 डीजे, 8 मृदंग, 5 नगाड़ों के साथ 7000 स्कूली बच्चे भी शामिल होंगे। 21 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा मंत्र जाप किया जाएगा। शोभायात्रा दोपहर एक बजे नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई भरत मिलाप चौक पर पहुंचेगी, जहां शाम को दीपदान,भजन संध्या और आतिशबाजी होगी। इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय गोयंका, रामलीला संस्थान अध्यक्ष हरेंन्द्र ठाकुर, होती चौधरी, भानु प्रताप सिंह, बब्बल पंजाबी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed