फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Video of keeping Rs 40 lakh in suitcase goes viral, arrested

Mathura News: सूटकेस में 40 लाख रुपए रखने का वीडियो वायरल, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Video of keeping Rs 40 lakh in suitcase goes viral, arrested
वृंदावन। मालीपाड़ा निवासी एक सटोरिये द्वारा अपने घर में सूटकेस में 40 लाख रुपए रखने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने रविवार रात आरोपी को सटा लगाने के मामले में पकड़ लिया। वायरल वीडियो एक माह पुराना है।
विज्ञापन


पुलिस ने रात करीब पौने बारह बजे मालीपाड़ा स्थित घर में दबिश देकर सटोरिये रूपलाल सैनी को गिरफ्तार कर लिया। उससे 3980 रुपए बरामद किए हैं। पुलिस ने उससे जुड़े वीडियो के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि वह 25 जनवरी का है। उसने 82 लाख रुपए की जमीन सुनरख क्षेत्र में एक साध्वी से खरीदी थी। उस जमीन के लिए 40 लाख रुपये इकट्ठे कर सूटकेस में रखे थे। बताया जा रहा है कि उसी दौरान घर के बच्चे ने वीडियो बनाकर इंटरनेट में अपलोड कर दी और वह वायरल हो गई। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि इस संबंध में आयकर विभाग को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed