फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Video of celebratory firing at a wedding ceremony goes viral

Mathura: शादी समारोह में फायरिंग...खुलेआम लहराई बंदूक, दो युवकों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Sun, 20 Apr 2025 12:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Apr 2025 12:42 PM IST
सार

वृंदावन में आयोजित  शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की गई। इसका वीडियो वायरल हो गया। मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Video of celebratory firing at a wedding ceremony goes viral
हर्ष फायरिंग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

वृंदावन में शादी समारोह के दौरान की गई हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति खुलेआम बंदूक से फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में सामने आया है कि घटना 18 अप्रैल 2025 को अटरू की बगीची, कालीदह के पास आयोजित एक शादी समारोह की है। शादी समारोह में रात करीब 10 बजे लकी शर्मा निवासी मकान नंबर 231 चैतन्य विहार फेस-2, वृंदावन ने लाइसेंसी डीबीडीएल 12 बोर बंदूक से दो राउंड हर्ष फायर किए। जिस हथियार से फायरिंग की गई वह धर्मवीर सिंह निवासी चीतपुर कागारौल, जनपद आगरा के नाम पर लाइसेंसी है। इस गैर-कानूनी हर्ष फायरिंग के आरोप में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed