{"_id":"618e7bd2c535ab71923b10d9","slug":"video-made-by-climbing-the-wall-of-nidhivanraj-mathura-news-mtr5084320120","type":"story","status":"publish","title_hn":"निधिवनराज की दीवार फांदकर बनाई वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निधिवनराज की दीवार फांदकर बनाई वीडियो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की प्राक्टयस्थली निधिवनराज में चार दिन पहले रात के समय दीवार फांदकर वीडियो बनाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसे लेकर हिंदूवादी संगठनों के साथ तीर्थ पुरोहित समाज ने नाराजगी जाहिर करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इधर, निधिवन के सेवायत द्वारा मंदिर प्रशासक सिविल जज जूनियर डिवीजन मथुरा को दिए शिकायती पत्र के बाद वृंदावन पुलिस को वीडियो डिलीट करने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिछले दिनों यूटॺूब चैनल गौरव जोन पर अपलोड हुए कंटेंट में आधा दर्जन युवक निधिवनराज के पिछले हिस्से की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश करते दिख रहे हैं। निधिवन मिस्ट्री वीडियो में युवक पूरे मंदिर की वीडियो शूट कर मंदिर के आध्यात्मिक रहस्य पर अनर्गल टिप्पणी करते हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मंदिर प्रबंधन ने कोतवाली को भी अवगत कराया, लेकिन शिकायत पर पुलिस गंभीर नहीं हुई। इसके बाद सेवायत ने मथुरा मुंसिफ को प्रार्थनापत्र दिया। सिविल जज अर्चना सिंह ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कर आपत्तिजनक कंटेंट को सोशल मीडिया से हटवाने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यूटॺूब संचालकों के खिलाफ आईटी एक्ट और धार्मिक उन्माद फैलाने की धाराओं में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।
निधिवनराज में चोरी छिपे प्रवेश करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई
वृंदावन (मथुरा)। निधिवनराज की दीवार फांदकर वीडियो शूट करने पर धर्म रक्षा संघ ने कड़ा एतराज दर्ज किया है। शुक्रवार को महामंडलेश्वर स्वामी परमेश्वर दास महाराज की अध्यक्षता में मोर कुटी में हुई बैठक में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग संतों और हिंदूवादियों ने उठाई है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि निधिवन में जिस प्रकार चोरों की भांति जिन व्यक्तियों ने निधिवन में प्रवेश किया है, वह अत्यंत ही निंदनीय है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन समिति के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि कुछ लोग हिंदू समाज के मान बिंदुओं पर हमला करके हिंदू धर्म को कमजोर करना चाहते हैं, ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर महंत मोहिनी बिहारी शरण, महामंडलेश्वर स्वामी परमेश्वरदास महाराज, आचार्य बद्रीश, श्रीदास प्रजापति, रविकांत गौतम, स्वामी सत्यमित्रानंद, गोपेश गोस्वामी, किशोर पचौरी, महंत रामदास नागा, महंत सीताराम दास नागा निर्मोही अखाड़ा, महंत हरिओम दास, महंत नरेश दास, महंत कमलजीत, चरणदास व लाल बाबा आदि थे। संवाद