फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vichitra silk and Rajwadi sarees became the first choice

Mathura News: विचित्रा सिल्क और रजवाड़ी साड़ियां बनीं पहली पसंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Vichitra silk and Rajwadi sarees became the first choice
मथुरा। बाजार में एक दुकान पर साड़ियां पसंद करतीं महिलाएं। - फोटो : mathura
मथुरा। शादियों का सीजन यानी सजने-संवरने का दौर। यही कारण है कि बाजारों में जमकर खरीदारी हो रही है। वैवाहिक आयोजनों में शामिल होने के लिए साड़ियां, डिजाइनर सूट की दुकानों पर महिलाओं व युवतियों की भीड़ है। पारंपरिक बनारसी साड़ियों के साथ ही विचित्रा सिल्क और रजवाड़ी साड़िया पहली पसंद बनी हैं।
विज्ञापन


फरवरी से जून तक शादी के 40 से अधिक शुभ मुहूर्त हैं और जिले में दो हजार से अधिक शादियां होनी हैं। घरों को सजाने के लिए सामान के साथ कपड़ों की भी खरीदारी की जा रही है। कपड़ा बाजार में दुकानें आकर्षक डिजाइनों के कपड़ों से भरी पड़ी हैं। शहर के सेठबाड़ा, आर्यसमाज रोड, कृष्णा नगर, कोतवाली रोड, चौक बाजार सहित सभी बाजारों में इससे रौनक बढ़ गई है। बाजार में 1500 रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक की साड़ियां उपलब्ध हैं। सहालग अच्छा होने से व्यापारियों को भी अच्छे कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन




पसंद आ रही डोला सिल्क की साड़ी व नेट का लांचा

वैवाहिक व मांगलिक कार्यक्रमों को लेकर भी खरीदारी बढ़ गई है। इस बार रायल सिल्क, कश्मीरी सिल्क साड़ी की बहुत मांग है। वहीं कांजीवरम, डोला सिल्क साड़ी व नेट लांचा महिलाओं की पसंद बनी हुई हैं। दुकानों में इनकी कई तरह डिजाइन व रंग मौजूद हैं। विक्रेता अमित सिंघल ने बताया कि शादी के माहौल में खासकर महिलाएं साज-सज्जा का ध्यान अधिक रखती हैं। वहीं, दुल्हन के जोड़े और साड़ियों की खरीदारी अच्छी है। विक्रेता राजेंद्र अग्रवाल का कहना है कि सहालग से ही अच्छी शुरुआत हुई है। बिक्री बढ़ी है पर अभी और तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वैरायटी व उनके दाम

साड़ी-लांचा, कीमत रुपयों में

रायल सिल्क साड़ी, 1,000-7,000

बनारसी साड़ी, 1,500-10,000

डोला सिल्क साड़ी, 3,000-20,000

नेट वाली साड़ी, 1,200-5,000

कश्मीरी रेशम साड़ी, 2,000-6,000

राजस्थानी प्योर साड़ी, 2,000- 8,000

जूट साड़ी, 1500-15,000

बनारसी लांचा, 2,000- 5,000

रेशम नेट लांचा, 2,500- 8,000

जरकिन लांचा, 3,500-20,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed