Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   VHP General Secretary Champat Rai reached Vrindavan on a two-day stay

दो दिन के प्रवास पर वृंदावन पहुंचे विहिप के महासचिव चंपतराय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
VHP General Secretary Champat Rai reached Vrindavan on a two-day stay
वृंदावन (मथुरा)। विश्व हिंदू परिषद के महासचिव एवं अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का संपूर्ण कार्य देख रहे चंपत राय अपने दो दिन के प्रवास के दौरान शुक्रवार को वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने संतों और धर्माचार्यों से मुलाकात की। इस मुलाकात में चंपत राय ने अयोध्या में चल रहे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण से संबंधित सभी जानकारी संतों और धर्माचार्यों के समक्ष रखी।
विज्ञापन

विहिप के महासचिव ने सुदामाकुटी में गीता मनीषी गीतानंद महाराज, महंत सुतीक्ष्णदास महाराज, महामंडलेश्वर चितप्रकाशानंद आदि से मिलकर मंदिर निर्माण कार्य का ब्योरा रखा। बैठक में उन्होंने संतों को बताया कि निर्माण कार्य बहुत तेजी के साथ चल रहा है और समय से पूर्व इसे पूरा कर लिए जाने की संभावना है। यहां से वह महंत फूलडोल बिहारीदास महाराज से मिलने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने भागवत प्रवक्ता संजीव कृष्ण ठाकुर के आश्रम में पहुंचकर संतों और धर्माचार्यों के साथ बैठक की। यहां भी उन्होंने हिंदुओं की आस्था का केंद्र निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर की प्रगति के बारे में भी चर्चा की।
विज्ञापन

इस मौके पर विहिप के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी, भाजपा के उत्तर प्रदेश के पूर्व संगठन मंत्री राकेश जैन, अयोध्या से गोपाल, देवेंद्र राठौर, ओमप्रकाश सिंह, अमित जैन, राजकुमार शर्मा, मदन गोपाल बनर्जी के अलावा कथा प्रवक्ता रसिया बाबा, कार्ष्णि नागेंद्र महाराज, रामनिवास गुरुजी, अभिषेक कृष्ण शास्त्री महाराज, जय गोपाल शास्त्री थे। इससे पूर्व सत्यभान शर्मा एवं भागवत प्रवक्ता संजीव कृष्ण ठाकुरजी द्वारा चंपत राय, राकेश जैन का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed