फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   VHP and Sadhus-Saints will come together to stop the conspiracy of untouchability and caste divide

Mathura News: छुआछूत और जात-पात की खाई के षड्यंत्र को रोकने को जुटेंगे विहिप और साधु-संत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
VHP and Sadhus-Saints will come together to stop the conspiracy of untouchability and caste divide
वृंदावन। विश्व हिंदू परिषद ब्रज प्रांत महर्षि वाल्मीकि जयंती पर संत समागम का आयोजन 17 अक्तूबर को एसआरपी फार्म हाउस, रुक्मिणी विहार में करेगा। इसमें सामाजिक समरसता के मूल सिद्धांत की अवधारणा को समर्पित यह समागम छुआछूत, ऊंच-नीच और जात-पात की खाई के माध्यम से समाज को विभाजित करने के षड्यंत्र से समाज को बचाने में अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन


विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री सोहन सोलंकी ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि राजनीतिज्ञ, देश विरोधी तत्व और जातियों के ठेकेदार भारतीय समाज के सामाजिक ताने-बाने को ध्वस्त करने के लिए तरह-तरह के कुचक्र निरंतर रच रहे हैं। इस समागम के माध्यम से इस तरह के कुचक्रों से समाज और समाज की बहन-बेटियों को निजात दिलाने के लिए संतों के साथ विशेष चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे में वर्तमान पीढ़ी को पुनः अपनी सांस्कृतिक, विरासत और मूल संस्कारों की प्रामाणिक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए ऐसे आयोजन किया जाना अत्यंत आवश्यक हो गया है। हिंदू राष्ट्र में रहते हुए भी हमारे धर्म पर घात करने से नहीं चूकते हैं, अगर ऐसे ही हम लोग बंटे रहे तो एक दिन बांग्लादेश देश जैसा हाल होने में देर नहीं लगेगी। वार्ता में राजेश प्रांत संगठन मंत्री, उमाकांत विभाग संगठन मंत्री, रसिया बाबा, देवेंद्र सिंह विभाग मंत्री, मुकुंददास विभाग सह धर्म प्रसार प्रमुख, ओमप्रकाश प्रांत के धर्माचार्य संपर्क प्रमुख, कन्हैया लाल अग्रवाल महानगर अध्यक्ष आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed