फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   vhical

अब वाहनों पर हाई सिक्योरिटी प्लेट लगाना होगा जरूरी

Sun, 18 Oct 2020 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
vhical
मथुरा। अब वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाना जरूरी होगा। अगर वाहन पर यह प्लेट नहीं होगी तो एआरटीओ कार्यालय में वाहन संबंधी कार्य नहीं हो सकेगा। अप्रैल-2019 से पहले के वाहनों को इसमें शामिल किया है, जबकि उसके बाद के वाहनों पर यह प्लेट खरीदते समय ही लगाई जा रही है।
विज्ञापन

फर्जीवाड़े और वाहन चोरी पर लगाम लगाने के लिए परिवहन विभाग ने एचएसआरपी लगाना अनिवार्य किया है। अप्रैल 2019 के बाद के वाहनों पर यह प्लेट डीलर से वाहन खरीदते समय ही लगा दी जाती है। प्लेट के लगते ही इंजन नंबर और चेसिस नंबर रजिस्ट्रेशन के साथ ही ऑनलाइन दर्ज हो जाता है।
विज्ञापन

इससे फर्जी प्लेट लगाकर कोई भी वाहन नहीं चला सकेगा। अप्रैल- 2019 से पहले के वाहनों पर भी अब इस प्लेट को लगाना जरूरी कर दिया है। ऐसे वाहनों के स्वामी डीलर के पास जाकर यह प्लेट लगवा सकते हैं। 19 अक्तूबर से बिना सिक्योरिटी नंबर प्लेट के वाहन संबंधी कोई भी कार्य एआरटीओ कार्यालय में नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना सिक्योरिटी प्लेट के नहीं होंगे ये कार्य-
पंजीकरण, द्वितीय पंजीकरण की कॉपी, एनओसी, पता परिवर्तन, पंजीयन का नवीनीकरण, परमिट, परमिट की द्वितीय कॉपी, विशेष परमिट, अस्थायी परमिट, नेशनल परमिट, ट्रांसफर।

19 अक्तूबर से एआरटीओ कार्यालय में बिना एचएसआरपी के वाहन संबंधी कोई कार्य नहीं हो सकेगा। अप्रैल 2019 से पहले के दोपहिया, चारपहिया सहित सभी वाहनों पर यह प्लेट का होना जरूरी होगा। चाहे वाहन कितना पुराना हो, पर उसके वाहन का पंजीकरण एआरटीओ में होना चाहिए। उन वाहनों पर हाई सिक्योरिटी प्लेट लगेगी। यह प्लेट डीलर के यहां से संभव हो सकेगी। जल्द ही वाहन स्वामी इस प्लेट को लगवा सकते हैं।
-बबिता वर्मा, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed