{"_id":"5787d9fc4f1c1b3d7a13d608","slug":"vetrineri-university-counselling-ended","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीवीएससी एंड एएच की सभी सीटें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीवीएससी एंड एएच की सभी सीटें फुल
अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में डिग्री प्रोग्राम के लिए आयोजित की गई काउंसलिंग
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान की काउंसलिंग में डिग्री प्रोग्राम बीवीएससी एंड एएच की सभी सीटें फुल हो गईं। सिर्फ आरक्षित कोटे की संबंधित वर्ग के छात्र न होने के कारण सीट रिक्त छोड़ दी गई हैं।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को वेटरनेरी यूनिवर्सिटी ने कालेज ऑफ वेटरनेरी के डिग्री प्रोग्राम बीवीएससी एंड एएच के लिए काउंसलिंग आयोजित की। यूनिवर्सिटी ने 86 सीट के लिए 284 छात्र बुलाए थे। इसमें से सबसे पहले 25 सीट सामान्य वर्ग की फ्री कोटे की भरी गईं। इसके बाद आरक्षण वर्ग की भी 26 ही फ्री सीट पहली च्वाइस बनीं। इसमें 14 ओबीसी, 11 एससी, एक एसटी, एक भूपू सैनिक, एक विकलांग, एक स्वतंत्रता सैनानी की सीट थी। एससी के लिए क्वालीफाइड करने वाले 10 छात्र-छात्राएं होने के कारण एक सीट रिक्त रह गई। इसके अतिरिक्त 17 पेमेंट सीट भी भरी गई।
बीवीएससी एंड एएच में प्रवेश के लिए 6 एनआरआई सीटों पर कोई नहीं आया। इन्हें पेमेंट सीट में बदलते हुए एडमिशन लिए गए। नौ महिला सीट भी इसी कोटे में भरी गई। यूनिवर्सिटी कोटे की तीन सीटों में से सिर्फ एक पर ही पात्र छात्र मिला। दो सीटें रिक्त रह गईं। एक छात्र को लेकर संशय भी हुआ लेकिन एडमिशन की वीडियोग्राफी से मिलान करने के बाद प्रवेश दे दिया गया।
विज्ञापन
काउंसलिंग का जायजा लेने के लिए कुलपति प्रो. केएमएल पाठक भी पहुंचे। डीएन डा. एसके गर्ग की अध्यक्षता में काउंसलिंग हुई। सब रजिस्ट्रार डा. ब्रजेश यादव की भी मौजूदगी रही।