{"_id":"5ea1877c8ebc3e909a68525f","slug":"veterinary-university-mathura-news-agr4389738155","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेटरनेरी यूनिवर्सिटी ने पीवीटी-2020 के आवेदन की अंतिम तिथि स्थगित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेटरनेरी यूनिवर्सिटी ने पीवीटी-2020 के आवेदन की अंतिम तिथि स्थगित की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए यूपी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी ने अपनी एडमिशन प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है। ऑनलाइन आवेदन के लिए निर्धारित की गई अंतिम तिथि 24 अप्रैल को स्थगित कर दिया गया है। अब नई तिथि लॉकडाउन के बाद तय की जाएगी।
उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान मथुरा द्वारा कालेज ऑफ वेटरनेरी साइंस तथा कालेज ऑफ बायोटेक के यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसमें यूनिवर्सिटी के सबसे प्रमुख कोर्स वीबीएससी एंड एएच के लिए पीवीटी-2020 में आवेेदन की अंतिम तिथि 24 अप्रैल निर्धारित थी।
प्रदेश स्तर पर इसके आवेदन ऑनलाइन भरे जा रहे थे। इसमें करीब 2700 छात्रों ने एडमिशन के लिए अब तक आवेदन किया है। पूर्व वर्षों के मुकाबले लॉक डाउन के दौरान यह संख्या बहुत कम है। इस स्थिति को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आवेदन की अंतिम तिथि को स्थगित कर दिया है। अब प्रदेश भर में कोई भी छात्र 24 अप्रैल के बाद भी अंतिम तिथि निर्धारित न होने तक आवेदन कर सकेगा। सहायक रजिस्ट्रार डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के बाद नए सिरे से आवेदन की अंतिम तिथि का निर्धारण किया जाएगा। उस अवधि तक आवेदन प्रक्रिया खुली रहेगी।