फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   very soon action in jawahar bagh mathura

जवाहर बाग खाली कराने के लिए कार्रवाई जल्द

Mon, 09 May 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 09 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
very soon action in jawahar bagh mathura
पु‌लिस - फोटो : Desk
डीएम राजेश कुमार ने जवाहर बाग खाली कराने के लिए सोमवार को एसएसपी के नाम पत्र भेजा और जरूरी कार्रवाई के लिए दिशा निर्देश दिए। करीब सवा दो साल पुराने प्रकरण को सुलझाने के लिए डीएम ने एसएसपी के नाम नया पत्र जारी किया। जल्द ही मामले में कार्रवाई शुरू होने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि बीते करीब सवा दो साल से जवाहर बाग सरकारी नियंत्रण से बाहर हो गया है। यहां की जमीन पर कथित सत्याग्रही लोगों का अवैध कब्जा है और उनकी गतिविधियां प्रशासनके नियंत्रण में नहीं है। कर्मचारियों के साथ कई बार मारपीट हुई।
विज्ञापन


जिला उद्यान अधिकारी का कार्यालय स्थानांतरित कर दिया गया है। डेढ़ माह पहले तो यहां रह रहे कथित सत्याग्रहियों ने तहसील पर हमला बोल दिया था। इसे लेकर जिले के कर्मचारियों ने आंदोलन किया। तहसील सहित सभी सरकारी कार्यालय बंद कर दिए गए। डीएम के आश्वासन पर कई दिन की हड़ताल के बाद सरकारी कामकाज शुरू हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाहर बाग को अवैध कब्जा से मुक्त कराने के लिए डीएम ने शासन से अतिरिक्त फोर्स की मांग की है। इसकी सहमति भी शासन स्तर से दे दी गई है। इसके अंतर्गत अब तक पीएसी की पांच कंपनियाें ने डेरा डाल दिया है। केन्द्रीय सुरक्षा बल का इंतजार है।


इसी दौरान डीएम राजेश कुमार ने जवाहर बाग को खाली कराने के लिए एसएसपी डा. राकेश सिंह को पत्र भेजा। सोमवार को पीएसी के जवान जवाहर बाग के मेन गेट, सदर तहसील, आबकारी गोदाम से लेकर आसपास इलाके में तैनात रहे। 

जवाहर बाग को खाली कराने के संदर्भ में एसएसपी को पत्र जारी कर दिया है। अक्षय तृतीया के बाद कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
- राजेश कुमार 
जिलाधिकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed