फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vehicles running without high security number plates

Mathura: लापरवाही की तो हद ही हो गई... बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के दौड़ रहे वाहन; अधिकारी चुप

Tue, 02 Apr 2024 08:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Apr 2024 08:40 AM IST
सार

मथुरा में ऐसे बहुत से वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिनके नंबर प्लेट ही नहीं है। इनमें खासकर दोपहिया वाहन ज्यादा शामिल हैं। यातायात पुलिस ऐसे वाहन चालकों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।

 

विज्ञापन
Vehicles running without high security number plates
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मथुरा में रोक के बावजूद शहर की सड़कों पर बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के वाहन दौड़ रहे हैं। रोजाना चेकिंग करने के बाद भी यातायात पुलिस ऐसे वाहन चालकों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन


अगर वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी होगी तो पांच हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है। दो साल पहले साधारण नंबर प्लेट पर रोक लग चुकी है। इसके बाद भी काफी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। बेखौफ होकर शहर की सड़कों पर साधारण नंबर प्लेट के साथ वाहन चला रहे हैं। कहने को शहर से देहात तक हर प्रमुख चौराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी चेकिंग करते नजर आते हैं। इसके बाद भी वो ऐसे वाहन चालकों को नहीं पकड़ पाते हैं।
विज्ञापन


राजीव भवन पहुंचे दर्जनों वाहन चालकों की बाइक पर साधारण नंबर प्लेट लगी हुई नजर आई। वो भी तब जबकि टैंक चौराहे, तहसील तिराहे और महिला थाने के सामने दिन के वक्त हर समय यातायात पुलिसकर्मी ड्यूटी करते नजर आते हैं। इसके बाद भी वाहन चालक उनकी पकड़ में कैसे नहीं आते हैं। ये अपना आप में बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के फायदे
ये एक एल्यूमीनियम निर्मित नंबर प्लेट होती है। जो वाहन के आगे और पीछे में लगाई जाती है। अप्रैल 2019 से पहले उपलब्ध नंबर प्लेटों के साथ छेड़छाड़ करना आसान था। वाहन चोर उन्हें आसानी से बदल देते थे। इसके चलते वाहन चोरी की घटनाओं में भी काफी वृद्धि हुई, लेकिन हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के साथ ऐसा करना बेहद मुश्किल है।



एसपी ट्रैफिक देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगाकर चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। आगे और सख्ती की जाएगी। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बिना वाहन को सड़क पर चलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed