{"_id":"6740e55adaec19fc040f3214","slug":"vehicle-crushes-youth-riding-scooter-one-dead-other-seriously-mathura-news-c-369-1-mt11002-121119-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वाहन ने स्कूटी सवार युवकों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वाहन ने स्कूटी सवार युवकों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात स्कूटी सवार दो युवकों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
राजस्थान के जिला धौलपुर स्थित गांव विक्रमपुर बरैठा निवासी राधेश्याम ने बताया कि उनके बड़े भाई लक्ष्मण (37) घर से सोनीपत काम करने की कहकर निकले। रास्ते में सहरोली निवासी दोस्त शिवराम की स्कूटी से दोनों सोनीपत के लिए रवाना हुए। बृहस्पतिवार रात हाईवे थाना क्षेत्र स्थित बालाजीपुरम के पास किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में लक्ष्मण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवराम गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में शिवराम की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया। यहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजन के अनुसार शिवराम कोमा में है और आईसीयू में भर्ती है। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि दुर्घटना किसी बड़े वाहन से हुई है। दुर्घटना के बाद चालक वाहन को लेकर भाग गया।