{"_id":"5ebe82db8ebc3e907b73eb4d","slug":"vegitables-costely-in-hotspot-mathura-mathura-news-agr4419070157","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट इलाके में महंगी हो गई सब्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट इलाके में महंगी हो गई सब्जी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस सामने आने के बाद हॉटस्पॉट घोषित किए गए क्षेत्रों में सब्जी महंगी मिल रही है। शहर के इन इलाकों में अधिकांश सब्जियों के दाम 5 से 7 रुपये तक महंगे हैं। अनेक क्षेत्रों में तो पसंद की सब्जी का विकल्प भी नहीं है। ढकेल वालों की पसंद लोगों की पसंद बन गई है।
शहर का पुराना इलाका करीब 18 दिन से सील है। यहां के लोगों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। प्रशासन ने आवश्यक सामान की आपूर्ति के लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था की है। इसमें सब्जी भी शामिल है। इससे कुछ सामान निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत में खरीदना पड़ रहा है। खासकर सब्जियां महंगी मिल रही हैं।
इस क्षेत्र के बाहर जहां टमाटर का भाव 15 रुपये प्रतिकिलो है, हॉटस्पॉट क्षेत्र में 20 रुपये किलो के भाव में बिक रहा है। खीरा की कीमत 15 रुपये और हरी मिर्च 20 से 25 रुपये के भाव में मिल रही है। आलू भी कीमत से 3 रुपये महंगा बिक रहा है।
विज्ञापन
लोग बोले, सीमित हैं सब्जी के विकल्प
लक्ष्मी गली निवासी पिंकी शर्मा बताती हैं कि सब्जी बेचने के लिए इस क्षेत्र में बहुत कम लोग ही आते हैं। इससे अपनी पसंद की सब्जी नहीं मिल पा रही है। हालांकि सब्जी ताजा ही लेकर आ रहे हैं।
गली चूना कंकड निवासी रानू चतुर्वेदी बताती हैं कि लॉकडाउन के दौर में क्षेत्र सील होने के कारण सब्जी महंगी बिक रही है। लेकिन, शुरूआत के दौर में सब्जी को लेकर जो समस्या थी अब नहीं है। ये राहत की बात है।
चौक बाजार निवासी शिखा अग्रवाल बताती हैं कि पांच से सात रुपये का अंतर सब्जियों के भाव में हैं। इस समय आलू ही महंगा हो गया है। ये सब हॉटस्पॉट में आम लोगों पर लगे प्रतिबंध के कारण हो रहा है।
ताजपुरा निवासी रेनू अग्रवाल कहती हैं कि महंगाई तो चलती रहेगी, लेकिन सब्जी के ज्यादा विकल्प नहीं हैं, जो आ रहा है उसी को खरीदने की मजबूरी है। ये मजबूरी बन गई है इस क्षेत्र में रह रहे लोगों की। होम डिलीवरी सिर्फ कहने की बात है।
सब्जी की तय दरें.........
आलू-22 रुपये किलो
तोरई-25 रुपये किलो
बैंगन-25 रुपये किलो
करेला-20 रुपये किलो
काशीफल-20 रुपये किलो
अदरक- 60 रुपये किलो
धनियां-40 रुपये किलो
नीबू-80 रुपये किलो
मिर्च-15 रुपये किलो
केला-25 रुपये किलो
अमिया-40 रुपये किलो