{"_id":"5f5021d36c468cb5e8095f3a24a5487e","slug":"vatsalya-mahotsav-in-vatsalya-gram-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भारत के भविष्य के लिए मंदिर चाहिए’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भारत के भविष्य के लिए मंदिर चाहिए’
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वात्सल्य ग्राम में आयोजित वात्सल्य महोत्सव में शुक्रवार को भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरसी लाहोटी ने शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा है कि वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच जो भोजन करने से दिव्य जीवन मिलता है। ऐसे बच्चे वात्सल्य पाकर विश्व में नाम करेंगे।
इस दौरान साध्वी ऋतंभरा ने राम मंदिर निर्माण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राम भारत की पहचान हैं और भारत के भविष्य के लिए मंदिर चाहिए।
युगपुरुष स्वामी परमानंद ने कहा कि दूसरों का अमंगल करने वाले अपना भी अमंगल करते हैं। अपने वेतन भत्तों के लिए एक होने वाली सभी पार्टियां देश के लिए एक होकर काम करें।
विज्ञापन
साध्वी ऋतंभरा ने राजनीति पर कड़ा प्रहार करते हुए पाक को राहु और बांग्लादेश को केतु करार दिया और कहा कि राजनेताओं ने सिर काटकर एक और केतु पैदा कर दिया। उन्होंने कहा कि बिना राम के भारत भारत है ही नहीं। काशी में विश्वनाथ और अयोध्या में राम का होना आवश्यक है।
साध्वी ने कहा कि जो धर्मनिष्ठ होते हैं वे ही राष्ट्रनिष्ठ भी होते हैं। राम किसी राजनीतिक पक्ष के नहीं जो एक पार्टी साथ खड़ी हो और दूसरी पार्टियां गालियां दे। महोत्सव में स्वामी बालकानंद, संत जगत प्रकाश त्यागी, स्वामी अनुभूतानंद, स्वामी चित्प्रकाश, डा. स्वामी आदित्यानंद को विशिष्ट सेवा सम्मान और स्वरूप चंद गोयल को सेवारत्न सम्मान से विभूषित किया गया।
इस अवसर पर स्वामी ज्योतिर्मयानंद, स्वामी सत्यात्मानंद, भागवताचार्य श्रीकृष्णचंद्र ठाकुरजी, डा. मनोज मोहन शास्त्री, नेत्रपाल ब्रजवासी, नवल किशोर, ओमप्रकाश गुप्ता, शिवकुमार गोयल, मनोज अग्रवाल, संतोष बुधिया, संजय भैया, ओमप्रकाश गोयनका, रितु, कमलजीत हैप्पी, आदि मौजूद थे।
गडकरी, उमा भारती, रामदेव आज आएंगे
वात्सल्य ग्राम के मीडिया प्रभारी उमाशंकर राही के अनुसार 20 फरवरी को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, जल संसाधन मंत्री उमा भारती और बाबा रामदेव सुबह वात्सल्य ग्राम पहुंचेंगे। वे यहां कृष्णा ब्रह्मरतन विद्या मंदिर का लोकार्पण करेंगे। शनिवार को शाम सात बजे मंगल मानस परिसर में 1100 भक्त सामूहिक रूप से मां सर्वमंगला और सर्वमंगलेश्वर की महाआरती करेंगे।