फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   vasant panchmi

वसंत पंचमी आज, मंदिरों में गड़ेगा होली का डाढ़ा

Wed, 29 Jan 2020 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
vasant panchmi
मथुरा। ब्रज में 40 दिन होली का उत्सव मनाया जाता है। ये उत्सव वसंत पंचमी को होली का डांढ़ा गाड़ने की परंपरा के साथ ही शुरू हो जाएगा। मंदिरों में ढप की थापों पर होली के गीतों का गायन, समाज गायन के साथ शुरू होने वाला उल्लास बरसाना में लठामार होली के साथ ही अपने शिखर पर पहुंच जाता है।
विज्ञापन

आनंद का ये उत्सव बलदेव में हुरंगा के साथ ही संपन्न होगा है। सेवायत रासबिहारी गोस्वामी ने बताया कि वसंत पंचमी बृहस्पतिवार को डाढ़ा रूपी झंडे को गाड़ा जाता है। मंदिर परिसर में बरसाना के गोस्वामीजन सामूहिक होली के पदों का गायन करते हैं।
विज्ञापन

बरसाना में हो जाएगा फाग महोत्सव की शुरुआत
बरसाना। जग होरी ब्रज होरा की कहावत के अनुसार ब्रज में फाग महोत्सव 40 दिन तक चलेगा है। प्रेममयी होली का शुभारंभ वसंत पंचमी से ही बरसाना की राधारानी व नंदगांव कृष्ण कन्हैया के चरणों में गुलाल लगाकर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वसंत पंचमी के दिन पर गुलाल, टेसू के रंग, कुमकुम का छिड़काव भी किया जाता है। इसी क्रम में बरसाना नंदगांव के गोस्वामीजनों द्वारा समाज गायन के दौरान आपस में गुलाल लगाकर इस महोत्सव का शुभारंभ किया जाता है। वसंत के दिन से ही ब्रज में होली का डाढ़ा भी गड़ जाता है। ब्रज के फागुन के रसिया ओैर चौपाइयों का दौर शुरू हो जाता है। वसंती पोशाक में ही लाडली जी के सेवायत भी नजर आएंगे।
-
ब्रज की प्रमुख होली के कार्यक्रम
27 फरवरी महावन में रमणबिहारी के आंगन में होली
22 फरवरी शिवरात्री को बरसाना में रात्री में होली की प्रथम चैपाई निकालेगी
3 मार्च फाग आमंत्रण महोत्सव नंदगांव, लड्डू होली बरसाना
4 मार्च बरसाना लठामार होली
5 मार्च नंदगांव लठामार होली
6 मार्च श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में होली
7 मार्च गोकुल में छड़ी होली
11 मार्च बलदेव के हुरंगा
आज पीले वस्त्र धारण करेंगे राजाधिराज
मथुरा। वसंत पंचमी पर राजाधिराज पीत वस्त्र धारण करेंगे। ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश चतुर्वेदी एडवोकेट ने बताया कि वसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय में वसंत पंचमी के दिन ठाकुर राजाधिराज को पीले वस्त्र पहनाए जाएंगे।
प्राचीन श्री केशव देव मंदिर में मनेगा उत्सव
मथुरा। प्राचीन ठाकुर श्री केशव देव मंदिर में वसंत उत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। सुबह श्यामाचरण गोस्वामी, ललित गोस्वामी और अंकित गोस्वामी के नेतृत्व में ठाकुरजी के श्री विग्रह का अभिषेक होगा।
मंदिर के मीडिया प्रभारी नारायण शर्मा ने बताया कि वसंत पंचमी पर मंदिर को वसंती लाइट से सजाया गया है। वहीं सायंकाल भव्य फूल बंगला सजेगा एवं छप्पन भोग लगाए जाएंगे। दर्शन शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक होंगे।
श्री कृष्ण जन्मस्थान में वसंत महोत्सव आज
मथुरा। श्री कृष्ण जन्म स्थान के केशवदेव मंदिर में आज वसंती छटा बिखरेगी। अपराह्न 3 बजे से ठाकुर केशवदेव महाराज भक्तों को वसंती वेश में दर्शन देेंगे। मंदिर के संयुक्त मुख्य अधिशषी अधिकारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि मंदिर परिसर को वसंती रंग की विद्युत झालरों, और परिधानों से सजाया जा रहा है। शाम 6 बजे से भजन गायन का आयोजन होगा।
दाऊबाबा को लगाया गुलाल
बलदेव। ब्रजराज श्रीदाऊजी महाराज मंदिर में बुधवार को वसंत पंचमी मनाई गई। ब्रजराज श्रीदाऊजी महाराज और रेवती मैया का मनोहारी वसंती शृंगार धारण कराया गया। दाऊ बाबा के गुलाल लगाकर भक्तों पर गुलाल की वर्षा हुई।

भक्तों को प्रसाद स्वरूप गुलाल लगाया गया और वितरित किया गया। होली का डाढ़ा गाड़ा गया। इसके बाद 45 दिवसीय होली महोत्सव का शुभारंभ हो गया। समाज गायन में श्री कल्याण देव पांडेय समाज के युवकों, बच्चों, बुजुर्गों ने जोश व उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed