फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   vasant celebration in vrindavan

खेलत वसंत राधिका दुलहिन दूलहू संग विहारी

Wed, 08 Feb 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 08 Feb 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
vasant celebration in vrindavan
मथुरा में होली
खेलत वसंत राधिका दुलहिन दूलहू संग विहारी। चोबा चंदन अतर अरगजा चरचत प्रीतम प्यारी।। गाई बजाई सखी हो-हो कहि चोंप बढावत भारी। गोपीलाल हितरूप प्रेम छकि निर्तत चतुर खिलारी।।
विज्ञापन

मंगलवार को ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में शुरू हुए समाज गायन में यह पद सुनकर भक्त भाव विभोर हो गए।

समाजी राकेश मुखिया और रवि पाठक ने एक के बाद एक पद गाए। यह रितु आई री वसंत फूल्यौ पिय प्यारी मन भाई। अली मदन फूलीं चहूं ओरन गावत अतिहि सुहाई।।
खेलत हैं वसंत रस छाके राधा निर्त विहारी। हो-हो-हो-हो-हो थेइ-थेइ कहि कहि निर्तत दै कर तारी।। आदि पदों का गान किया गया। 

सेवायत मोहित मराल गोस्वामी ने बताया कि राधावल्लभ मंदिर में समाज गायन की प्राचीन परंपरा है। नगर के विभन्न देवालयों में समाज गायन की यह परंपरा आज भी जीवंत है। इस पद्धति का प्रचार गोस्वामी हित हरिवंश, श्रीहरिराम व्यास और स्वामी श्रीहरिदास जी की उपासना स्वरूप दृष्टिगोचर होता है।
विज्ञापन


समाजी राकेश मुखिया ने बताया कि हम उत्सवों के अनुरूप फूल रचना, चंदन के पद, वन विहार, खिचड़ी, नौका जल विहार, वसंत, रथयात्रा, होली, दिवाली आदि के पदों का गायन विभिन्न राग और तालों से करते हैं। डा. राजेश शर्मा ने बताया कि हरित्रयी या रसिकत्रयी की यह उपासना पद्धति ब्रज संस्कृति की बहुमूल्य निधि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भूमिका होती है, इसके द्वारा लय और ताल का संतुलन बना रहता है। झांझ बजाने वाला प्राय: पखावजी के पास ही बैठता है। समाज गायन में प्रमुख गायक को मुखिया और उसके सहयोगी को झेला कहा जाता है। समाज गायन के समय मुखिया एक विशेष धुन में पद का गायन आरंभ करता है और झेला उसका सहयोग करते हुए पखावजी और सारंगी वादकों से ताल बैठाते हुए समाज गान में अपनी सहभागिता देता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed