फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   van mahotsav? first day 1000 trees has been planted

वन महोत्सव शुरू, पहले दिन रोपे एक हजार पौधे

Sun, 05 Jul 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 05 Jul 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
van mahotsav? first day 1000 trees has been planted
एक हजार पौधे रोपने के साथ गांव भीमनगर में रविवार को वन महोत्सव का शुभारंभ हो गया। उद्यान मंत्री डा. एसपी यादव ने इस मौके पर प्रदेश में 15 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य बताया। कहा कि पौधरोपण के लिए प्रदेश सरकार एक जन आंदोलन छेड़ रही है। मुख्यमंत्री का पौधरोपण पर विशेष ध्यान है।
विज्ञापन


उद्यान मंत्री ने कहा कि प्रदूषण आज जानलेवा हो रहा है। ग्रीन गैसों का उत्सर्जन बढ़ रहा है। ऐसे में जान बचाने को पौधरोपण करना होगा और उनकी रक्षा भी करनी होगी। उन्होंने बताया कि नोएडा में 1200 एकड़ का गार्डन तैयार किया जा रहा है, जिसमें विलुप्त होने की कगार पर प्रजाति के पौधे रखे जाएंगे। मथुरा जिले में वन महोत्सव के तहत पांच लाख पौधे रोपे जाएंगे। इनमें से ढाई लाख पौधे वन विभाग लगाएगा। करीब पांच हजार कल्पवृक्ष रोपे जाएंगे।
विज्ञापन


वायु प्रदूषण की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पहले केवल टीबी की बीमारी के बारे में सुना जाता था, अब तो नित नई बीमारियां सामने आ रही हैं। ये प्रदूषण के कारण है। बीमारियों से बचाव के लिए भी पौधे रोपना और उनकी सुरक्षा आवश्यक है। लेकिन आज धड़ल्ले से पेड़ों पर कुल्हाड़ी चल रही है। उद्यान मंत्री ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित जनपद के तीन युवाओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदेश के महाधिवक्ता विजय बहादुर सिंह ने कहा कि केवल वृक्ष ही ऐसे हैं जो अपने काटने वालों से प्रेम करते है, उन्हें छाया प्रदान करते है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में वृक्ष बड़ी संख्या में लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा है कि हरित पट्टी देखना है तो उत्तर प्रदेश जाकर देखिए। इस अवसर पर सचिव मुख्यमंत्री शम्भू सिंह यादव, जिलाधिकारी राजेश कुमार, क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश, पूर्व मंत्री सरदार सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।

प्रदेश के मुख्य वन संरक्षक उमेन्द्र शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम से पूर्व राजकीय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत और पर्यावरण पर नाटक प्रस्तुत किया। छात्राओं को महाधिवक्ता ने 5000 रुपये और सपा के महासचिव ने 2000 रुपये का पुरस्कार दिया।

पूर्व विधायक कुशलपाल सिंह, एडीएम वित्त जेएस मिश्र, एडीएम कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार शर्मा, एसडीएम सदर राजेश कुमार, डीआइओएस भाष्कर मिश्र, डॉ. कमल कौशिक, निरंजन सिंह सोलंकी, दीपक गौड़ मौजूद रहे।

बुलावा न मिलने पर विधायक उखड़े
फरह। कार्यक्रम में बुलावा नहीं दिए जाने से क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश उखड़ गए। प्रभागीय वन निदेशक एनके जानू को खरीखोटी सुनाई। डीएम ने समझाने का प्रयास किए। एनके जानू ने माफी मांगी लेकिन नहीं माने। बताया गया कि विधायक मंच के सामने ही बैठ गए। इस पर उद्यान मंत्री पहुंचे और उनको उठाकर मंच पर बैठाया।


अफसरों में रहा भ्रम
मथुरा। प्रदेश के उद्यान मंत्री, महाअधिवक्ता और मुख्यमंत्री के सचिव के एक साथ जनपद आगमन पर अधिकारी भ्रम में रहे। खासकर उद्यान मंत्री की पहचानने को लेकर। ऐसे में सबसे पहले हेलीकॉप्टर से उतरे महाधिवक्ता का अभिनंदन किया। बाद में पता चला कि मंत्री अभी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed