Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vadilal Super Kings team won the inaugural match

Mathura News: वाडीलाल सुपर किंग्स की टीम ने जीता उद्घाटन मैच

Sat, 01 Jul 2023 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sat, 01 Jul 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Vadilal Super Kings team won the inaugural match
मथुरा। लायंस क्लब ऑफ मथुरा स्टार्स द्वारा आयोजित किए जा रहे चार दिवसीय डे नाइट लायंस गली क्रिकेट लीग का शुभारंभ हो गया। उद्घाटन मैच वाडीलाल सुपर किंग्स ने आरआर रॉयल की टीम को हराकर जीता।
विज्ञापन

गोवर्धन रोड स्थित जीएस फार्म में आयोजित गली क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ गोविंद जौहरी एवं लायंस इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेंद्र सिंह चौहान ने दीप जलाकर एवं खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। इस टूर्नामेंट में 6 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं, जिनमें वाडीलाल सुपर किंग्स, आरआर रॉयल, आरके टाइटंस, केके वारियर्स, एके सुपरस्टार्स और एसजे महाकाल टीम शामिल हैं। उद्घाटन मैच वाडीलाल सुपर किंग्स और आरआर रॉयल्स के बीच खेला गया।
विज्ञापन

वाडीलाल के कप्तान नीरज तायल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वाडीलाल की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 81 रन बनाए। शुभम मित्तल ने 16 रनों का योगदान दिया। वहीं मेहुल बंसल, प्रांजल गर्ग और रिदम अग्रवाल ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरआर रॉयल्स की टीम निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 68 रन ही बना सकी। जिससे वाडीलाल की टीम इस मैच को 13 रनों से जीत गई। गेंदबाज शलभ गुप्ता ने 2 ओवर में 3 विकेट लेकर अपनी टीम के जीतने में अहम योगदान दिया। राकेश गुप्ता, मनोज यादव एवं प्रमोद यादव ने अंपायरिंग और नीरज ने स्कोरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के दौरान महिला और बच्चों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अध्यक्ष तनु गर्ग, सचिव अंकुर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हितेश अग्रवाल, एमसीपी नितिन बंसल, संयोजक मोहित चौधरी, दिलीप अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, राहुल बंसल, कपिल अग्रवाल, अक्षयकृष्ण गर्ग, कमल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, सचिन चौधरी, संजय जौहरी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed