{"_id":"64171b59bbf5571ee90fd7aa","slug":"used-to-sell-weapons-wearing-pandits-cloak-sold-pistols-worth-rs-5-lakh-mathura-news-c-29-1-mtr1008-42425-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पंडित का चोला धारण कर बेचता था हथियार, 5 लाख रुपये के बेच दिए तमंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पंडित का चोला धारण कर बेचता था हथियार, 5 लाख रुपये के बेच दिए तमंचे
Sun, 19 Mar 2023 07:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Sun, 19 Mar 2023 07:55 PM IST
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। एसओजी से मुठभेड़ में घायल हुआ हथियार सप्लायर अभी तक 5 लाख रुपये के तमंचे बेच चुका है। घायल सप्लायर हथियार बेचने से पहले पंडित का चोला धारण करता था। एसओजी ने इसके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में बने और अधबने हथियार के अलावा कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल एसओजी इन सप्लायरों से पूछताछ कर रही है।
एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय को सूचना मिली कि धौरेरा के जंगल में हथियारों की फैक्टरी संचालित हो रही है। एसएसपी ने एसओजी प्रभारी राकेश यादव और उनकी टीम को यह टॉस्क दिया। एसओजी प्रभारी ने टीम के साथ धौरेरा के जंगलों में छापा मारा तो सप्लायरों ने उन पर फायर झोंक दिया। एसओजी ने बचाव करते हुए जवाबी दो फायर किए तो दोनों पैरों में फैक्टरी संचालक गोली लगने से घायल हो गया। एसओजी ने मौके से ही घायल और उसके दो साथियों को पकड़ लिया।
सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि एसओजी से मुठभेड़ में अकरम पुत्र खिल्लू निवासी गोंदा आटस, जैंत, भोला पुत्र गिर्राज निवासी देवी आटस जैंत और नीरज पुत्र मुन्नालाल निवासी देवी आटस जैंत गिरफ्तार हुए हैं। अभी तक अकरम 100 तमंचे बेच चुका है। इन तमंचों की कीमत करीब 5 लाख रुपये होगी। एक तमंचा 5 से छह हजार रुपये में बेचता था तो राइफल करीब 15 हजार रुपये में बेच दिया करता था। घायल अकरम पंडित का चोला ओढ़कर हथियार की सप्लाई करता था। इनके कब्जे से 15 तमंचे, एक राइफल और 18 कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
तमंचे और राइफल टेस्टिंग करके देता था ग्राहक को, फिर लेता था पैसे
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में घायल फैक्टरी संचालक ग्राहक को तमंचे और राइफल को टेस्ट करके देता था। इसके पास से मिले करीब 38 खोखा कारतूस इस तरफ साफ इशारा करते हैं। टेस्टिंग के लिए इन कारतूसों का प्रयोग किया गया था। टेस्टिंग करके ग्राहक को हथियार देता था, फिर उनसे रकम लेता था। एसओजी की टीम ने काफी अच्छा कार्य किया है।