{"_id":"68152057bc8b570294078d6f","slug":"urdu-letters-and-muslim-symbols-removed-in-sihora-mathura-news-c-29-1-mtr1013-390510-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: घर पर हरे रंग से बना दिए चांद-तारे, उर्दू में लिखे ऐसे शब्द...भड़क गए हिंदू युवा; जानें पूरा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: घर पर हरे रंग से बना दिए चांद-तारे, उर्दू में लिखे ऐसे शब्द...भड़क गए हिंदू युवा; जानें पूरा विवाद
Sat, 03 May 2025 03:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 03:37 PM IST
सार
घर पर हरे रंग से बना दिए चांद-तारे, उर्दू में लिखे शब्दों ने विवाद करा दिया। हालांकि विरोध के बाद मकान मालिक ने खुद ही ये चीजें हटा दीं, जिसके बाद विवाद शांत हो सका।
विज्ञापन
मथुरा। एक मकान पर बने उर्दू के चिह्न। स्रोत सोशल मीडिया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा की महावन तहसील स्थित गांव पंचायत सिहोरा में एक घर पर हरे रंग से बने चांद-सितारे और उर्दू के कुछ अक्षरों ने विवाद करा दिया। मामले में हिंदू युवा संगठन के पदाधिकारियों ने विरोध किया। विरोध होने पर मकान मालिक ने खुद ही ये चीजें हटा दीं, जिसके बाद विवाद शांत हो सका।
गांव के मुस्लिम मोहल्ले में स्थित एक मकान की छजली को हरे रंग से रंगकर उस पर चांद-तारे व उर्दू के अक्षरों में लिखवाया गया था। बृहस्पतिवार शाम गांव के एक दर्जन से ज्यादा हिंदू युवा मौके पर पहुंच गए और इसका विरोध किया।
चिह्न हटाने को लेकर काफी देर तक विवाद चला। बाद में मकान स्वामी के चिह्न हटा लेने के आश्वासन पर ग्रामीण माने। क्षेत्राधिकारी सदर संदीप सिंह ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है।