फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   UPSRTC Bus caught fire on expressway

एक्सप्रेस वे पर रोडवेज में लगी आग

Thu, 17 Dec 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 17 Dec 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
UPSRTC Bus caught fire on expressway
यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार को सुबह नोएडा से आगरा की ओर जा रही रोडवेज की सीएनजी बस में आग लग गई। जरा सी देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चालक-परिचालक सहित दो दर्जन से अधिक यात्री बस से कूद कर भागे तब जान बची लेकिन यात्रियों का लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन


थाना मानकपुर जिला अंबेडकरनगर निवासी चालक राजेश कुमार उपाध्याय और परिचालक सतीश मिश्रा बुधवार को नोएडा डिपो की बस को 26 सवारियों के साथ एक्सप्रेसवे से आगरा की ओर ले आ रहे थे। जाबरा टोल प्लाजा स्थित कैंटीन पर खाना खाने के बाद सुबह 11 बजे चालक बस लेकर आगे की ओर चला।
विज्ञापन


तभी थाना मांट क्षेत्र में माइलस्टोन 103 के निकट बस में गैस लीक होने से आग लग गई। चालक ने बस रोकी और यात्रियों से बस से कूदने को कहा। राजेश और परिचालक भी बस से कूद कर सुरक्षित स्थान पर खड़े हो गए। आग लगती देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में सभी बस से उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग में रामबाग आगरा निवासी मधु गुप्ता, सौम्या गुप्ता और विजय नगर गाजियाबाद निवासी अनुपम, आरती, आयुष का सामान जल गया। सूचना पर एक्सप्रेसवे और फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं थीं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा, एडीएम अंजनी कुमार सिंह, एसओ दुर्गेश कुमार, टोल चौकी प्रभारी कृपाल शंकर आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी यात्रियों को दूसरे वाहनों के जरिए आगरा की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed