फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Uproar over installation of smart meter without filling sealing certificate

Mathura: स्मार्ट मीटर लगाने गए कर्मचारियों से अभद्रता, जेई ने समझाए लोग...तब शांत हुआ गुस्सा

Tue, 29 Apr 2025 12:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Apr 2025 12:17 PM IST
सार

स्मार्ट मीटर लगाने गए कर्मचारियों से अभद्रता कर दी गई। सूचना पर जेई मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों के समझाकर शांत कराया। 
 

विज्ञापन
Uproar over installation of smart meter without filling sealing certificate
मथुरा। स्मार्ट मीटर लगाने के बाद हुए हंगामा के बाद खड़े लोग। संवाद - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में स्मार्ट मीटर लगाने गए कर्मचारी ने उपभोक्ता के साथ अभद्रता कर दी, जिससे हंगामा हुआ। मौके पर पहुंचे जेई और पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों का शांत किया।
विज्ञापन

 

नगर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें मीटर लगाने वाले कर्मचारी पुराने मीटर को उखाड़कर नया लगा रहे हैं, जबकि मौके पर मीटर उखाड़कर सीलिंग प्रमाणपत्र नहीं भर रहे। इससे पुराने मीटर की रीडिंग का क्या पता लगेगा। इससे कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। सोमवार को ऐसा मामला सामने आया। हुआ यूं कि पुरानी जीटी रोड पर नगर पालिका गेट के समीप एक दुकान पर मीटर को उखाड़ने से पूर्व सीलिंग प्रमाणपत्र भरने को कहा तो कर्मचारी ने अनसुना कर दिया। दुकानदार के कहने पर कर्मचारी ने प्लास, पेचकस मारने की धमकी दी तो वहां हंगामा होेने लगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही जेई अनूप गौड़ और पुलिस वहां पहुंच गई। उपभोक्ता का आरोप है कि कर्मचारी पुराना मीटर बिना सीलिंग के उखाड़ कर ले गए और बिजली अधिकारी उल्टा आरोप लगा रहे कि वह चोरी से बिजली प्रयोग कर रहा है। श्रीजीपुरम निवासी राहुल जैन का कहना है कि स्मार्ट मीटर को लेकर विभाग को बैठक कर जानकारी देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed