फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Uproar over demand for arrest of woman inspector

Mathura News: महिला दरोगा की गिरफ्तारी की मांग पर हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Uproar over demand for arrest of woman inspector
मथुरा। महिला दरोगा की गिरफ्तारी की मांग कर हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : mathura
नंदगांव (मथुरा)। नंदगांव में शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे को लेकर परिजन और ग्रामीणों का आक्रोश रविवार को फूट पड़ा। भीड़ ने पुलिस चौकी के सामने कामां रोड पर जाम लगाकर कोकिलावन चौकी इंचार्ज, सब इंस्पेक्टर कुंजन चौधरी की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

परिजन का आरोप है कि 8 अगस्त की शाम करीब 7 बजे बाबूलाल खेत से घर लौट रहे थे, तभी बरसाना की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोप है कि कार खुद कुंजन चौधरी चला रही थीं। टक्कर के बाद वाहन भी अनियंत्रित होकर पेड़ से जाकर टकरा गया। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि हादसे के समय महिला दरोगा ने शराब पी रखी थी। गंभीर हालत में बाबूलाल को फरीदाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि पुलिस ने घटना को दबाने के लिए अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और परिजन पुलिस चौकी पहुंचे और कोसी कामां रोड पर एंबुलेंस खड़ी कर करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर दिया। चौकी के सामने तीन घंटे तक नारेबाजी और प्रदर्शन होता रहा। परिजन एफआईआर में चालक का नाम जोड़ने और महिला दरोगा की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। स्थिति बिगड़ते देख बरसाना इंस्पेक्टर विनोद बाबू मिश्रा और कोसी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार निर्वाल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजन से वार्ता कर अज्ञात चालक की जगह सब इंस्पेक्टर कुंजन चौधरी का नाम एफआईआर में जोड़ने की कार्रवाई की और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद परिजन जाम खोलने को राजी हुए। इधर, जब सब इंस्पेक्टर से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन बंद जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन.
तीन दिन पहले हादसा हुआ था। उस समय पीड़ित परिजन ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन हादसे में घायल की मृत्यु होने के बाद परिजन ने महिला सब इंस्पेक्टर के खिलाफ तहरीर दी है और उन्हें शामिल कर लिया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
-अनिल सिंह, सीओ गोवर्धन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed