{"_id":"6652403a6dfbcb5a6e0b5594","slug":"uproar-over-changing-the-name-of-the-market-on-carry-bags-mathura-news-c-160-1-sagr1034-102526-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कैरी बैग पर बाजार का नाम बदलने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कैरी बैग पर बाजार का नाम बदलने पर हंगामा
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। कैरी बैग पर एक दुकानदार द्वारा पंजाबी बाजार का नाम बदलकर दूसरा नाम लिखने पर शनिवार को हंगामा हो गया। पुलिस ने दुकान पर छापा मारकर 25 किलोग्राम कैरी बैग जब्त कर दुकान को बंद करा दिया। साथ ही दुकानदार का चालान कर दिया।
जानकारी के अनुसार पंजाबी बाजार में वाहिद की रेडीमेड की दुकान है। दुकानदार ने सामान रखने के लिए कैरी बैग प्रिंट कराए थे, जिन पर पंजाबी बाजार के स्थान पर इस्लामिक बाजार प्रिंट करा दिया। शनिवार सुबह विहिप नगर अध्यक्ष शिकांत चौधरी, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महेशपाल, सभासद लवली वर्मा, मुकेश एडवोकेट, विष्णु सैनी, रमेश सैनी, सुरजीत सिंह, हेमंत दीक्षित, मनीष आदि ने थाने पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार को अवगत कराया।
चौकी इंचार्ज मोहित राणा ने दुकान पर पहुंचकर छापा मार कार्रवाई कर दुकान से 25 किलोग्राम कैरी बैग बरामद किए। दुकानदार पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस वहां मौजूद दुकान को बंद कराने की कार्रवाई करने लगी तो दुकानदार वहां आ गया। पुलिस ने दुकान को बंद कर दुकानदार और नौकर को पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ के बाद नौकर को छोड़ दिया और दुकानदार वाहिद का चालान कर दिया।
विज्ञापन
नगर पालिका ने दिया नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
नगर पालिका ईओ निहाल सिंह ने बताया कि दुकानदार को नोटिस भेजा है। दुकान बंद मिलने पर नोटिस चस्पा करा दिया गया। ईओ ने बताया कि स्थलीय निरीक्षण के दौरान देखने में आया है कि वीआर न्यू ट्रेडस के नाम से पंजाबी बाजार में दुकान के व्यवसाय के लिए प्रिंट कराए कैरी बैग पर पंजाबी बाजार के स्थान पर इस्लामिक बाजार कर दिया, जबकि उक्त मार्केट का नाम सैकड़ों वर्ष से पंजाबी बाजार है। यह उप्र नगर पालिका अधिनियम-1916 की धारा 216 (2) में दिए प्रावधानों के विपरीत एवं नियमों का खुला उल्लंघन है। इस नोटिस प्राप्ति के तीन दिवस के अंदर अपना जवाब नगर पालिका परिषद कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा, जवाब न मिलने पर नगर पालिका अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।कैरी बैग
अन्य बाजारों में कराई जा रही जांच
कैरी बैग पर दुकानदार ने पंजाबी बाजार का नाम बदलने के बाद नगर पालिका प्रशासन चौकन्ना हो गया है। इसके लिए वह जांच कराएगा। नगर पालिका अधिकारियों को पता लगा कि नगर में एक-दो स्थानों पर गुपचुप तरीके से नाम बदले गए हैं। ऐसे लोगों से सख्ती से पेश आया जाएगा। ईओ निहाल सिंह ने बताया कि इसके लिए जांच कराई जा रही है। जल्द ह नोटिस जारी किए जाएंगे। अगर नहीं माने तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।