{"_id":"602d4f19d8d79f726a7632ce","slug":"uppsc-pcs-2019-topper-vishal-saraswat-said-the-goal-is-achieved-through-constant-efforts","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPSC PCS 2019: पढ़ें- टॉपर विशाल की सफलता का राज, बताई कैसी की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPSC PCS 2019: पढ़ें- टॉपर विशाल की सफलता का राज, बताई कैसी की पढ़ाई
Wed, 17 Feb 2021 10:45 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 17 Feb 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
विशाल सारस्वत
- फोटो : अमर उजाला
लगातार प्रयास करते रहने से आखिरकार लक्ष्य मिल ही जाता है। यह कहावत मथुरा के 25 वर्षीय होनहार विशाल पर सही बैठती है। बगैर किसी कोचिंग के अपने दूसरे ही प्रयास में प्रकाश नगर निवासी विशाल सारस्वत ने यूपीपीसीएस वर्ष 2019 की परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
अमर उजाला से फोन पर बात करते हुए विशाल ने बताया कि कड़ी मेहनत और लग्न के सहारे आप कोई भी लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। वर्ष 2018 की पीसीएस परीक्षा में साक्षात्कार तक पहुंचे थे, लेकिन उनका चयन नहीं हो पाया था। इस बार हिम्मत न हारते हुए फिर से पूरी लगन से तैयारी की, जिसका नतीजा प्रदेश में फर्स्ट रैंक के रूप में सामने आया है। वह तीन बार नेट जेआरएफ में कामयाब हुए।
विज्ञापन
उन्होंने सफलता का श्रेय अपने परिवार व मित्रों को दिया है। विशाल ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में वैकल्पिक विषय की तैयारी की। बाकी की तैयारी उन्होंने खुद से ही की। लक्ष्य हासिल करने के लिए लगातार लगे रहने को अपनी सफलता का मंत्र बताते हुए विशाल ने बताया उन्होंने टॉपिक के हिसाब से पीसीएस की तैयारी की। हर दिन कितने घंटा पढ़ा जाए की बजाय उन्होंने प्रतिदिन के हिसाब से टॉपिक क्लियर किए। यूपी पीसीएस में प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल करने वाले विशाल सारस्वत ने बताया कि उन्हें मूवी देखना बेहद पसंद है।
विज्ञापन
फिल्म स्वदेश ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बताया कि उन्होंने आईएएस का मेंस एग्जाम दिया, लेकिन सफलता नहीं मिली। वह आईएएस के लिए प्रयास करते रहेंगे। उन्हें प्रशासनिक अधिकारी बनकर असहायों की सेवा करना अधिक पसंद है।