{"_id":"586530af4f1c1b265eeebb94","slug":"uppsc-exam-on-upsc-pattern","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएससी के पैटर्न पर हाेंगी यूपीपीएससी की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएससी के पैटर्न पर हाेंगी यूपीपीएससी की परीक्षाएं
अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
डा. अनिरुद्ध यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय आर्थिक परिषद की कार्यशाला में शामिल होने मथुरा आए लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश (यूपीपीएससी) के अध्यक्ष डा. अनिरुद्ध सिंह यादव ने कहा कि अब छात्रों को संघ लोक सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के लिए अलग-अलग तैयारी नहीं करनी होगी। यूपीपीएससी की परीक्षाओं को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के पैटर्न पर कराने के प्रयास जारी हैं। प्रक्रिया चल रही है।
परीक्षाओं के लंबित परिणाम के सवाल पर यूपीपीएससी के अध्यक्ष ने कहा कि आयोग के सिस्टम को सुधारने के लिए बड़े ऑपरेशन की जरूरत है। इसमें प्रश्नपत्रों में त्रुटियां, परिणाम को समय पर घोषित करना और अन्य गलतियां रोकना शामिल है। इस दिशा में भी आयोग कर कार्य रहा है।
अच्छे लोगों की नियुक्ति की जा रही है। अमर उजाला से बातचीत में आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि सभी लंबित काम एक साल निपटा लिए जाएंगे और परिणाम में हो रही देरी को तय समय सीमा में लाया जाएगा। शिक्षा की बेहतरी के सवाल पर यूपीपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में अपडेट और क्वालिटी शिक्षा की जरूरत है।