फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Upper castes demand reservation for the needy

Mathura News: जरूरतमंदों को आरक्षण के लिए सवर्णों ने भरी हुंकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Upper castes demand reservation for the needy
गोवर्धन। ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के सरलीकरण, उसका प्रतिशत 10 से बढ़ाकर 15 किए जाने तथा एससी एसटी एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज ने रविवार को गोवर्धन स्थित श्री राधा गार्डन में महापंचायत का आयोजन किया। महापंचायत में बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोगों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

महापंचायत में विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश रघुवंशी और मुख्य अतिथि किसान मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह रहे। प्रदेश अध्यक्ष राकेश रघुवंशी ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट के चलते सवर्ण समाज का सामाजिक सम्मान प्रभावित हुआ है। किसान मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह ने कहा कि अब सवर्ण समाज को अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा। राष्ट्रवादी करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष करण ठाकुर ने कहा कि यदि एक देश एक चुनाव संभव है तो आरक्षण व्यवस्था पर भी पुनर्विचार होना चाहिए। वहीं कौशल किशोर महाराज ने सवर्ण समाज को जागृत होने का आह्वान करते हुए इसे ज्ञान और वैराग्य का प्रतीक बताया।
विज्ञापन

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह राजावत को पदोन्नत कर प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया, जबकि कान्हा ठाकुर को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया। नवनियुक्त प्रदेश सचिव कन्हैया सिंह राजावत ने नारा दिया, ब्राह्मण, ठाकुर, लाला, बनिया, सब मिलकर बदलो अपनी दुनिया। महापंचायत की अध्यक्षता ठाकुर नवल सिंह ने की, जबकि संचालन ठाकुर यशवीर सिंह राघव और पवन दुबे ने किया। कार्यक्रम में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, सवर्ण आर्मी, भाकियू (भानु), क्षत्रिय करणी सेना, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सहित कई संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed