{"_id":"5738bf0c4f1c1b6c17ac72b8","slug":"up-board-result-review-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: शहर पर फिर भारी देहात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: शहर पर फिर भारी देहात
अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 16 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा: शहर पर फिर भारी देहात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में एक बार फिर देहात के छात्र-छात्राओं ने शहर के परीक्षार्थियों को पछाड़ दिया है। जिले के टॉपटेन विद्यार्थियों की सूची में एक भी विद्यार्थी शहर के विद्यालय का नहीं है। इंटरमीडिएट टॉपटेन में छह विद्यार्थी कोसीकलां के ही हैं।
हाईस्कूल में मांट तहसील के सांवलिया सिंह इंटर कालेज सल्ल ने एक बार फिर बाजी मारी। हाईस्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ इस विद्यालय के तीन विद्यार्थी टॉप टेन में हैं। बलदेव के दो, कोसीकलां के दो, राया तहसील के भी दो विद्यार्थी टॉप टेन में है।
हालांकि व्यावसायिक शिक्षा विषय देखा जाए तो शहर के महाराजा अग्रसेन कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने बाजी मारी है। व्यावसायिक शिक्षा में टॉप टेन में शामिल सभी छात्राएं इसी कालेज की हैं।
विज्ञापन
बेटों से आगे बेटियां
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में फिर से लड़कियों ने बाजी मार ली है। जिले के टॉप फाइव में तो लड़कियां ही हैं। टॉप टेन में कुल सात लड़कियां हैं। हाईस्कूल में टॉप टेन में पांच छात्राएं शामिल हैं।
जिले में इस बार इंटरमीडिएट में 253 परीक्षार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।