{"_id":"5738c01b4f1c1bfb15ac72be","slug":"up-board-result-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशी से झूमे सफल परीक्षार्थी, साइबर कैफे पर रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशी से झूमे सफल परीक्षार्थी, साइबर कैफे पर रही भीड़
अमर उजाला वृंदावन
Updated Mon, 16 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खुशी से झूमे सफल परीक्षार्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा में सफल छात्र-छात्राएं रविवार को परिणाम घोषित होने के बाद खुशी से फूले नहीं समाए। रविवार को दोपहर में करीब 12:30 बजे परीक्षाफल जानने के लिए नगर के साइबर कैफे और कंप्यूटर सेंटरों पर छात्र-छात्राओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी।
नगर के हजारीमल सोमानी नगर पालिका इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. राकेश माहेश्वरी ने बताया कि इंटर में दिव्यांग मिश्रा 93.8, अर्चित सिंह 87.5, राहुल शर्मा 86.2 और हाईस्कूल में वंदना 88.3, पूजा कश्यप 85 और तनुश्री 83.6 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। इंटर में 261 और हाईस्कूल में विद्यालय के 174 छात्र-छात्रा सफल हुए हैं।
सुवटी देवी झुनझुनवाला अग्रवाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हाईस्कूल परीक्षा में किशोरी माझी 86.6, तुषार शर्मा 84.1, अंकित शर्मा 83.1 अंकों के साथ प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। यह जानकारी प्रधानाचार्या सुमनलता ने दी।
विज्ञापन
मोतीझील स्थित शांतापद्म शिक्षा मंदिर के प्रधानाचार्य पुष्पराज शर्मा ने बताया कि हाईस्कूल में विशाल कुशवाह 88, विजय कामत 85 और योगेश गौतम व कुमुद वर्मा 83 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। वहीं नगर पालिका बालिका इंटर कालेज से इंटरमीडिएट में 142 छात्राओं ने और हाईस्कूल में 236 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर कालेज का नाम रोशन किया। यह जानकारी प्रबंधक पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने दी।