{"_id":"698a370440d8f9a91a0cfa37","slug":"up-board-exams-approaching-preparations-intensifying-at-examination-centers-mathura-news-c-369-1-mt11002-142319-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: यूपी बोर्ड परीक्षा नजदीक, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: यूपी बोर्ड परीक्षा नजदीक, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां तेज
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं नजदीक आते ही जिले के परीक्षा केंद्राें पर् तैयारियां तेज कर दी गई हैं। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है।
जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के कक्षों, मुख्य द्वार, गलियारों तथा परिसर के संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना और उनकी कार्यक्षमता की जांच की जा रही है। कई विद्यालयों में पुराने कैमरों की मरम्मत तथा नए कैमरे लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है, ताकि परीक्षा के दौरान प्रत्येक गतिविधि की निगरानी सुनिश्चित की जा सके।
इसके अलावा केंद्र व्यवस्थापक बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और विद्युत आपूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाओं को भी व्यवस्थित करने में जुटे हैं। विद्यालय प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं और किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल उसे दूर कराया जाए। बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। साथ ही तैयारियों की प्रगति की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।