फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   UP Board: Examination centers will be monitored 24 hours from the control room

यूपी बोर्ड: कंट्रोल रूम से 24 घंटे होगी परीक्षा केंद्रों की निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Examination centers will be monitored 24 hours from the control room
मथुरा। चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज में सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षा अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक हुई। डीएम ने अधीनस्थों को परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद् की हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षाएं 22 फरवरी से आरंभ हो रही हैं। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को समस्त 127 केंद्रों के व्यवस्थापकों के साथ बैठक संपन्न हुई। इसमें डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों को प्रश्नपत्रों को जिम्मेदारी के साथ रखने, सीसीटीवी कैमरा लगाकर स्ट्रांग रूम तैयार करने, आवंटित छात्र-छात्राओं की संख्या के हिसाब से फर्नीचर की व्यवस्था करने, उड़नदस्ता द्वारा लगातार निरीक्षण करने, पेपर व कॉपियां समय से केंद्र पर पहुंचाने, केंद्रों की आवश्यकतानुसार पुलिस बल तैनात करने, कंट्रोल रूम से नियमित निगरानी रखने, कंट्रोल रूम में 24 घंटे ड्यूटी लगाने आदि के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार, डीआईओएस भास्कर मिश्र, बीएसए सुनील दत्त, जिला सूचना अधिकारी प्रशांत आदि मौजूद रहे।

76436 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल तथा इंटर के 76436 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें हाई स्कूल के 37908 तथा इंटर के 38528 विद्यार्थी शामिल हैं। 127 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed