फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   UP board exam center changes

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए वित्तविहीन कालेजों पर कसा शिकंजा

Wed, 27 Nov 2019 07:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
UP board exam center changes
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आगामी हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए वित्तविहीन कालेजों पर शिकंजा कस दिया गया है। बोर्ड द्वारा प्रस्तावित की गई 115 केंद्रों की सूची से 13 वित्तविहीन को हटाते हुए 11 सरकारी विद्यालयों को नया परीक्षा केंद्र निर्धारित किया जा रहा है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की तिथि घोषित हो चुकी है। इसके लिए केंद्रों की सूची को जनपद स्तर पर अंतिम रूप दे दिया गया है। इसमें बोर्ड द्वारा ऑनलाइन प्रस्तावित सूची से 13 वित्तविहीन कालेज हटा दिए गए हैं। इनके स्थान पर 11 नए अनुदानित और राजकीय कालेजों को केंद्र बना दिया गया है। इससे जनपद में परीक्षा केंद्रों की सूची में 115 के स्थान पर अब 113 केंद्र रह गई है। इसमें भी 70 विद्यालय अनुदानित हैं, 6 राजकीय और 37 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। संभावना जताई जा रही है कि उक्त सूची बृहस्पतिवार को अनुमोदित की जा सकती है।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने की समीक्षा
बुधवार को प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा राजनाथ शुक्ला ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। जनपदीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र बने सभी विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे और राउटर की अनिवार्यता रहे। इनकी परीक्षा की निगरानी उक्त उपकरणों के माध्यम से बोर्ड और जिला स्तर पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed