{"_id":"578290834f1c1b4b507fa90c","slug":"up-bjp-president-laments-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में कंस के राज के समान अराजकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में कंस के राज के समान अराजकता
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 10 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान श्रीकृष्ण की धरती वृंदावन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य सूबे की अखिलेश सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने प्रदेश सरकार की तुलना द्वापर में कंस के राज से की और वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण से जनता को इस राज से मुक्ति दिलाने के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज के सम्मान और सुरक्षा के लिए भाजपा उसके साथ खड़ी थी और आज भी खड़ी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य रविवार को अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की राजनीतिक स्वाभिमान अधिकार रथयात्रा के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने मंच से अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में कंस के राज जैसी अराजकता है। प्रदेश को इससे मुक्त कराना है। अब तो मुलायम सिंह भी कह रहे हैं सपा में भूमाफिया हैं। समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते उनका कर्तव्य है कि भूमाफियाओं को संरक्षण देने वाली अखिलेश सरकार को हटाएं। लेकिन वो पुत्र मोह में फंसे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनावों में वैश्य समाज ने भाजपा की भावनाओं को समझा और केंद्र में नरेंद्र मोदी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनी। उनकी पार्टी वैश्यों के सम्मान और सुरक्षा से कभी समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश का विकास होगा तो व्यापार बढ़ेगा। वो एक व्यापारी भी हं। उन्होंने राजनीतिक स्वाभिमान अधिकार रथयात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
अपने संबोधन में वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की 116 विधानसभा वैश्य मतदाता बाहुल्य हैं। लेकिन हमारे समाज के मात्र दो विधायक हैं। उन्होंने विधानसभा चुनावों में वैश्य समाज के अधिक से अधिक उम्मीदवारों को टिकट देने की मांग उठाई। कहा कि हमारी चाबी आपके पास है और आपकी चाबी वैश्य समाज के पास है।
इस अवसर पर उनके साथ कानपुर के विधायक सलिल विश्नोई भी थे।
प्रदेश में वर्दी भी सुरक्षित नहीं
भाजपा अध्यक्ष ने सूबे की सरकार पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ा। जवाहर बाग हिंसा की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्दी भी सुरक्षित नहीं है। जो लोग पुलिस के अधिकारियों को मार रहे हैं, उन्हें सरकार संरक्षण दे रही है।
सवा तीन घंटे देर से पहुंचे केशव
रथयात्रा को सुबह 11 बजे रवाना किया जाना था। लेकिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने में देर होने से विलंब हुआ। वो करीब दो बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
मंच पर अफरा-तफरी
समारोह में मंच पर नेताओं का हुजूम लगा था। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचते ही नारेबाजी शुरू हो गई। मुख्य अतिथि पर मंच पर पहुंचे तो फोटो-खिंचाने वाले छुटभैया नेताओं ने अनुशासन की मर्यादाएं तोड़ दी। कई बार आग्रह के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
रथ से नदारद सारथी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को राजनीतिक स्वाभिमान अधिकार रथ यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करना था। लेकिन केशव जैसे ही रथ के पास पहुंचे सारथी नदारद हो गया। चालक को काफी ढूंढा गया लेकिन वो नहीं मिला। हारकर उन्होंने खड़े रथ को झंडी दिखाकर औपचारिकता पूरी की।
ठाकुर बांके बिहारी से लिया आशीर्वाद
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार की शाम ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर मिशन 2017 की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राजेश पंडित, सुनील चतुर्वेदी, भीमसेन अग्रवाल, जितेंद्र वार्ष्णेय, श्रीकृष्ण सरस, बालकृष्ण गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।