फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   UP Accident Car Carrying Pilgrims to Vrindavan Crashes into Tractor Three Dead One Critical

जयपुर-बरेली हाइवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार, तीन दोस्तों की मौत; चौथे की हालत गंभीर

Mon, 08 Dec 2025 12:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Dec 2025 12:19 PM IST
सार

शाहजहांपुर से वृन्दावन दर्शन करने आ रहे चार दोस्तों की कार  ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। वहीं चौथे की हालत गंभीर बनी हुई है। 
 

विज्ञापन
UP Accident Car Carrying Pilgrims to Vrindavan Crashes into Tractor Three Dead One Critical
हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली-जयपुर हाईवे पर बरेली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ब्रीजा कार आगे चल रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर में घुस गई। कार में सवार शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद के तीन दोस्तों की उपचार के दौरान आगरा में मौत हो गई, एक की हालत चिंताजनक बनी है। वे सभी वृंदावन दर्शन के लिए आ रहे थे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सौरभ वर्मा, निकुंज गुप्ता, राजन गुप्ता और राजा भारद्वाज ब्रीजा कार से मथुरा वृन्दावन  दर्शन करने जा रहे थे। रात करीब एक बजे उनकी कार जयपुर-बरेली हाइवे मार्ग पर गांव केशवपुर के समीप मिट्टी से लदे ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। इस दौरान चारों दोस्त बुरी तरह घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी बिचपुरी प्रभारी वीरेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए जिलाअस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन


हालात नाजुक होने पर उन्हें एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान सौरभ वर्मा ( 33 ) शास्त्रीनगर जलालाबाद, निकुंज गुप्ता ( 27 ) मोहल्ला गोपालनगर शाहजहांपुर, राजन गुप्ता ( 31 ) निवासी मोहल्ला नोहशारा जलालाबाद की उपचार के दौरान मौत हो गई। राजा भारद्वाज पुत्र अशोक भारद्वाज की हालत नाजुक बतायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed