फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Unseasonal rains destroyed the rice crop.

Mathura News: बेमौसम बारिश से धान फसल बर्बाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Unseasonal rains destroyed the rice crop.
गोवर्धन। बेमौसम बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। इससे नाराज किसानों ने शुक्रवार को गोवर्धन अनाज मंडी का गेट बंद कर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि बेमौसम बारिश ने उनकी सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। खाद, बीज, सिंचाई और मजदूरी पर पहले ही बड़ी रकम खर्च हो चुकी है। ऐसे में तैयार धान की फसल खराब होने से उन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। इस कारण किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। भवनपुरा निवासी किसान रूपकिशोर शर्मा ने कहा कि बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत बर्बाद कर दी है। धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। पहले से ही बढ़ती लागत से परेशान किसानों के लिए फसल खराब होना बड़ा झटका है।
विज्ञापन

गांठोली निवासी किसान करण सिंह ने बताया कि बारिश से फसल खराब होने के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने मांग की है कि संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर बारिश से खराब हुई धान की फसल का जायजा लें। नुकसान का निष्पक्ष आकलन कर मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू करें। किसानों का कहना है कि समय रहते राहत नहीं मिली तो उनकी आर्थिक मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। अब किसानों को प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed