फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   unlock 1, aweare, corona, public, reprentative, mathura

अनलॉक-1: जागरूक रहकर टूटेगी कोरोना की चेन

Thu, 04 Jun 2020 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
unlock 1, aweare, corona, public, reprentative, mathura
सांसद हेमा मालिनी - फोटो : MATHURA
मथुरा। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए चले लॉकडाउन के लंबे दौर के बाद अनलॉक-1 शुरू हुआ है। शर्तों के अनुसार लोगों को घरों से बाहर निकलने की छूट मिली है। अब स्थिति ऐसी है कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

इसके पीछे बड़ा कारण लोगों में जागरूकता की कमी है। लोग सामाजिक दूरी तथा मास्क लगाने जैसे नियमों का पालन नहीं कर रहे। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जनप्रतिनिधि, धर्म गुरु और प्रशासन ने लोगों से अपने तथा परिवार के स्वास्थ्य के लिए नियमों का पालन करने तथा जागरूक रहकर कोरोना की चेन तोड़ने की अपील की है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों का जागरूक रहना बहुत जरूरी है। संक्रमण से बचने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करें, मास्क लगाएं। वृद्ध तथा बच्चे घरों में ही रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हेमामालिनी, सांसद
अनलॉक-1 के दौरान लोग जागरूक रहते हुए नियमों का पालन करें। घरों से अतिआवश्यक कार्य से ही बाहर निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करें। मास्क लगाकर ही घर से बाहर जाएं।
- श्रीकांत शर्मा, ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश
प्रशासन की ओर से कोरोना वायरस से बचाव के लिए जनता से लगातार अपील की गई हैं। लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी हुए हैं। लोग खुद व अपने परिवार के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहें।
- सर्वज्ञराम मिश्र, जिलाधिकारी
कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन किया। अब अनलॉक-1 में कुछ छूट दी गई हैं, लेकिन लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और नियमों का पालन करें।
- डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी
कोरोना वायरस के दौर में जो नियम बनाए गए हैं वे जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर बनाए हैं। इसलिए इन नियमों का पालन करें। खुद भी स्वस्थ्य रहें और परिवार को स्वस्थ्य रखें।
- पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया
कोरोना की महामारी में जागरूकता ही लोगों को सुरक्षित रख सकती है। लोग खुद व अपने परिवार के स्वास्थ्य के लिए जागरूक रहें। बेवजह घर से बाहर न निकलें। मास्क का उपयोग करें।
- पंकज इंद्रजीत, पादरी
वायरस से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का पालन करें, बेवजह घर से बाहर न जाएं। आवश्यक हो तो मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। जागरूकता ही महामारी से लोगों को बचाएगी।

- पंकज बाबा, जयगुरुदेव आश्रम
कोरोना की चेन तोड़ने के लिए जागरूक रहना जरूरी है। बाजार में जाने की छूट मिलने के बाद भी लोग बेवजह घर से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी, मास्क लगाने के नियम का पालन जरूर करें।
- मौलाना जियाउरर्हमान, इमाम मस्जिद मेवातियान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed