फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   unathorized colony in vrindavan

यमुना खादर में बसी कालोनियों में हड़कंप

Tue, 05 Apr 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Tue, 05 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
unathorized colony in vrindavan
अतिक्रमण हटाओ अभियान
मंडलायुक्त के सोमवार को वृंदावन दौरे के दौरान एमवीडीए के अधिकारियों को यमुना खादर में बने अवैध निर्माणों को ढहाए जाने के आदेश से इन कालोनियों में रहने वाले लोगों में हड़कंप है। लोग अपने-अपने स्तर से अधिकारियों से संपर्क साधने में लगे हैं।
विज्ञापन


एनजीटी में याचिकाकर्ता मधुमंगल शुक्ला की शिकायत पर मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर ने एमवीडीए के उपाध्यक्ष सीपी सिंह और सचिव एसबी सिंह को इन अवैध निर्माणों को तत्काल ढहाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


मंडलायुक्त के दौरे के बाद भले ही अधिकारियों ने अभी इस निर्देश पर कार्रवाई नहीं की है, लेकिन यमुना खादर में रहने वाले लोग मंगलवार को दिनभर एमवीडीए के अधिकारियों की अगली रणनीति के बारे में पता लगाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना के खादर में अवैध निर्माणों के विरुद्ध याचिका दायर करने वाले मधुमंगल शुक्ला का कहना है कि खादर में अवैध निर्माणों के कारण यमुना का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है, यमुना की धारा भी वृंदावन से कई किलोमीटर दूर जा कर बह रही है।


उन्होेंने बताया कि नगर में वराहघाट परिक्रमा मार्ग से लेकर चामुंडा देवी मंदिर तक बसी अवैध कालोनियों के चलते यमुना की खादर ही नहीं दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वह एनजीटी में शिकायत दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed