फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ujjwala yojana in mathura

26 गांव उज्ज्वला योजना से बेदखल

Mon, 29 Aug 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 29 Aug 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
ujjwala yojana in mathura
हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर साढ़े पांच रुपये रुपये सस्ता हो गया है।
केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना में ब्लाक नौहझील के 26 गांवों को शामिल नहीं किया गया है। ब्लाक में कुल 152 गांव हैं। इनमें से 26 गांवों के गरीब परिवारों को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ से वंचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


शहदगढ़ी के प्रधान बच्चू सिंह ने बताया कि उज्ज्वला योजना में कुछ गांवों के गरीबों को उनके हक से वंचित किया गया है। तिलकागढ़ी के प्रधान जीतपाल सिंह का कहना है कि जिन गांवों को उज्ज्वला योजना में सम्मिलित नहीं किया गया है, गरीब तो उनमें भी रहते हैं, फिर उन्हें योजना से वंचित क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन


कृष्ण बलदेव इंडेन गैस एजेंसी नौहझील के संचालक महेशकांत पांडेय ने बताया कि पेट्रोलियम मंत्रालय से प्राप्त सूची में ब्लाक के 26 गांव सम्मिलित नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन बीपीएल कार्ड धारकों को उज्ज्वला योजना में शामिल नहीं किया गया है वे बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड और पहचान पत्र एजेंसी कार्यालय में जमा करा दें, उनके सूची बना कर मंत्रालय को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उज्ज्वला योजना से वंचित गांव
अड्डा बाघर्रा, मंगलखोर, मुकदुमपुर, अड्डा मीना, फिरोजपुर, ठेंनुआं, तिलकागढ़ी, शहद गढ़ी, भूरगढ़ी, चौकड़ा-मरहला, सकतपुर, भगवानगढ़ी, अभयपुरा, चिंतागढ़ी, ढालगढ़ी, उदियागढ़ी, बसाऊ,  परसोती गढ़ी, फोंदा नगला, बरी का नगला, रायकरन गढ़ी, जरैलिया, बदनपुर, कानेका, सांमतागढ़ी, सामौली।


आरटीआई से मांगी सूचना 
गांव अड्डा बाघर्रा के ग्रामीणों ने उज्ज्वला योजना में सम्मिलित न किए जाने का कारण जानने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय से आरटीआई के तहत सूचना मांगी है। रामचंद निषाद, भगवान सिंह, जुगेंद्र निषाद, रमेश चंद, किशन सिंह आदि ग्रामीणों ने गांव को उज्ज्वला योजना में सम्मिलित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed